Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह थाना क्षेत्र में किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस कारवाई को लेकर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करने पंहुचे लोगों द्वारा पुलिस अधिकारियों से बातचीत के दौरान कानून व्यवस्था को बिगाड़ने व आत्मदाह की धमकी देने के मामले में पुलिस ने वीडियो साक्ष्य के आधार पर 14 लोगों के खिलाफ दंगा भड़काने के प्रयास, लोकसेवक पर हमले का प्रयास आदि गंभीर धाराओं में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोप है कि इन लोगों द्वारा कानून व्यवस्था बिगाड़ने के साथ विधि-विरुद्ध जमाव कर पुलिस अधिकारियों से बद्तमीजी की गयी। मामले में राहुल मिश्रा, शुभनाथ गिरि, पंकज गिरि, अभिजीत तिवारी सत्यम, हरेंद्र गिरि, अजीत मिश्रा, अवनीश मिश्रा, गुड्डू पांडे, मिथिलेश तिवारी, दिनेश तिवारी, चंदन तिवारी, आशीष प्रताप सिंह, रोहित सिंह व बुचन सिंह के खि4लाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में सीओ बांसडीह प्रभात कुमार ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ कठोर कारवाई की जाएगी।
बताते चलें कि इस मामले में पुलिस ने किशोरी को भगा ले जाने के आरोपी मुस्लिम शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी बस्ती जिले के एक होटल से हुई है जहां आरोपी छात्रा को लेकर ठहरा हुआ था।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

