Skip to content
14 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • Ballia-बांसडीह क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय का एक क्लासरूम कटान से नदी में समाया, ग्रामीणों की फिक्र बढ़ी
  • Front Page
  • बांसडीह

Ballia-बांसडीह क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय का एक क्लासरूम कटान से नदी में समाया, ग्रामीणों की फिक्र बढ़ी

सरयू नदी के कटान और हर दिन नदी के बढ़ते प्रकोप से सुल्तानपुर और भोजपुरवा के ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है। नदी का रुख अब आबादी की ओर मुड़ने लगा है
General Desk 14 October, 2025 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Bansdih Kataan 14 Oct 1

Ballia-बांसडीह क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय का एक क्लासरूम कटान से नदी में समाया, ग्रामीणों की फिक्र बढ़ी

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. सरयू नदी के कटान और हर दिन नदी के बढ़ते प्रकोप से सुल्तानपुर और भोजपुरवा के ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है। नदी का रुख अब आबादी की ओर मुड़ने लगा है, जिससे लोग अपनी जमीन और मकान खोने के भय में जी रहे हैं।

 

भोजपुरवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बना आंगनबाड़ी केंद्र पांच दिन पहले ही नदी की धारा में समा गया था। लेकिन खतरा यहीं नहीं रुका — सोमवार की रात को स्कूल का एक क्लासरूम भी नदी की गोद में चला गया। लगातार बढ़ते कटान से अब पूरा विद्यालय भवन खतरे की जद में आ गया है।

इसी तरह, सुल्तानपुर पोखरा के पास भी नदी अब बस कुछ ही दूरी पर है, जहां सैकड़ों की संख्या में लोग निवास करते हैं। ग्रामीणों में डर है कि यदि स्थिति ऐसी ही बनी रही तो आने वाले दिनों में कई घर और खेत नदी में विलीन हो सकते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि अब तक सैकड़ों बीघा उपजाऊ जमीन नदी में समाहित हो चुकी है, जिससे किसानों की आजीविका पर गहरा संकट छा गया है।

कटान की भयावह स्थिति को देखते हुए सुल्तानपुर और भोजपुरवा गांव के निवासियों ने सोमवार को बैठक की, जिसमें प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल बचाव कार्य शुरू करने की मांग उठाई। बैठक के बाद ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी बांसडीह को ज्ञापन सौंपा, और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए तो बड़ी जनहानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

ग्रामीण — निर्भय नारायण सिंह, विजय यादव, सुग्रीव यादव, राकेश यादव, संजय सिंह परिहार, हीरालाल, ललन आदि — ने बताया कि वे मंगलवार को जिलाधिकारी बलिया को भी पत्रक देंगे, ताकि उच्च प्रशासन स्तर से स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई हो सके।

ग्रामीणों ने कहा कि पिछले वर्षों में भी कटान रोकने के लिए कई बार शिकायतें और पत्र दिए गए, परंतु सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की लापरवाही के कारण आज स्थिति भयावह हो चुकी है। अब गांव के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है।

 

एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि कटान की सूचना प्राप्त होते ही विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को स्थल निरीक्षण कर जल्द बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव राहत और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Bansdih News Ballia LIVE Ballia news कटान क्लासरूम प्राथमिक विद्यालय बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया पर अमर्यादित बातें कहते वीडियो वायरल करने का आरोप, रसड़ा थाने में तहरीर दी
Next: Ballia-घर लौटने के लिए शिक्षक जैसे ही बाइक पर बैठे ऊपर से गिर पड़ा हाईटेंशन तार, मौत

ये भी पढ़ें

Bansdih Badh rahat shivir
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Doob
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Sanjay Singh Nishad paryy
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

You may have missed

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Badh rahat shivir
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.