Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-जमीन के झगड़े को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट.. लाठी, फरसा, चाकू सब चले
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-जमीन के झगड़े को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट.. लाठी, फरसा, चाकू सब चले

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रघुवर नगर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर शनिवार को दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हुई
General Desk 1 March, 2026 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Bansdih Thana Kotwali

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रघुवर नगर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर शनिवार को दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी डंडे, फरसा, रम्मा और चाकू से हुए हमले में दोनों पक्षों के लगभग 10 लोग लहूलुहान हो गए।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले का मामला संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

मामले में पहले पक्ष के रासबिहारी गोंड़ ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह अपने घर पर बैठे थे, तभी विपक्षी मनन गोंड़ अपने पुत्रों और परिवार के साथ धारदार हथियारों से लैस होकर आए। गाली गलौज का विरोध करने पर मनन गोंड़ ने रासबिहारी के सिर पर फरसे से जानलेवा हमला कर दिया।

बीच बचाव करने आए उनके पुत्र मनोज, विश्वकर्मा, पत्नी जितनी देवी और पुत्री डिंपल को भी बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया गया। घायलों का उपचार बांसडीह सरकारी अस्पताल में कराया गया। वहीं, दूसरे पक्ष की फुलकली देवी (पत्नी मनन गौड़) ने तहरीर देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि राशबिहारी गोंड़, उनके पुत्रों और अशोक चौहान समेत अन्य लोगों ने एक राय होकर उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर के अंदर घुसकर फुलकली, उनके पति मनन, पुत्री बिंदु और पुत्रों सूरज व नीरज को लाठी डंडों और रम्मे से पीटा। मनोज गोंड़ ने मनन की गर्दन और हाथ पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

मारपीट में द्वितीय पक्ष की पुत्री बिंदू सिर में चोट लगने के कारण मौके पर ही बेहोश हो गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच बचाव कराया। गंभीर स्थिति को देखते हुए मनन गौड़, बिंदू और उनके दोनों पुत्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

मामले में दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायतों के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन तेज कर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच मारपीट की सूचना है। दोनों पक्षों को चोटें आई हैं। मुकदमा दर्ज कर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Bansdih News Ballia LIVE Ballia news बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह

Post navigation

Previous: Ballia-चोर खोल ले गए दो भैंस,  आए दिन हो रही चोरियों से ग्रामीण परेशान
Next: Ballia-अचानक कट जाती है फोन कॉल, इंटरनेट भी बेहद स्लो, लोगों में आक्रोश

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.