Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
नरही,बलिया. सावन के सोमवार के मौके पर नरही थाना क्षेत्र के कोटवा नागा घाट पर गंगा नदी में नहाने आए एक 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई. यह सब इतनी तेजी से हुआ कि उसके साथ आए साथ कुछ ना कर सके.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के भांवरकोल जिला गाजीपुर निवासी आदित्य यादव (18 वर्ष) पुत्र छोटे लाल यादव अपने दोस्तों के साथ सावन की सोमवारी के दिन गंगा नहाने कोटवा नागा घाट पर आया हुआ था.
स्नान करते वक्त वह आदित्य डूबने लगा, जब तक उसके साथी संदीप, अमन और जयप्रकाश कुछ समझ पाते तब तक वह गहरे पानी में चला गया यह देख उसके दोस्त सन्न रह गए. उन्होंने इसकी सूचना फोन से घर वालों को दी. स्थानीय लोगों की सक्रियता से नरही थाने की पुलिस भी गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गई.
कई घंटे प्रयास के बाद निराशा ही हाथ लगी. अंत में एनडीआरफ 11 वाराणसी की टीम जो बलिया में बाढ़ राहता कार्यों की वजह से सक्रिय थी, मौके पर पहुंची. एनडीआरएफ 11 वाराणसी के कुशल गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक को निकाला जा सका.
घटना की सूचना मिलते ही हजारों लोगों की भीड़ गंगा किनारे उमड़ पड़ी थी. परिवार वाले युवक को बक्सर सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घर के युवा बेटे के इस तरह गुजर जाने से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल था वहीं पूरे क्षेत्र में भी शोक था.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


