Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • अमृत युवा कलोत्सव 2023-24 का आगाज, खचाखच भरा रहा प्रेमचंद रंगशाला मंत्रमुग्ध हो उठे कला प्रेमी
  • देश दुनिया

अमृत युवा कलोत्सव 2023-24 का आगाज, खचाखच भरा रहा प्रेमचंद रंगशाला मंत्रमुग्ध हो उठे कला प्रेमी

अमृत युवा कलोत्सव 2023-24 का आगाज, खचाखच भरा रहा प्रेमचंद रंगशाला मंत्रमुग्ध हो उठे कला प्रेमी संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली, पटना नगर निगम एवं कला संस्कृति एवं युवा विभाग,बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित है कार्यक्रम
सेंट्रल डेस्क 26 July, 2023 1 minute read
Amrit-Yuva-Kalotsav-2023-24

अमृत युवा कलोत्सव 2023-24 का आगाज, खचाखच भरा रहा प्रेमचंद रंगशाला मंत्रमुग्ध हो उठे कला प्रेमी

संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली, पटना नगर निगम एवं कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित है कार्यक्रम

पटना. अमृत युवा कलोत्सव 2023 – 24 का आगाज हो चुका है. बिहार और देश भर से लगभग 300 से अधिक कलाकार पटना आ चुके हैं. कलोत्सव के पहले दिन एक से एक बेहतरीन प्रस्तुतियां हुई. जिसे दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठें. कलोत्सव में पहले दिन के पहले सत्र में कला सृजन नाट्य लेखन कार्यशाला का आयोजन किया गया.
नाट्य लेखन कार्यशाला का उद्घाटन देश के प्रसिद्ध व नाट्य विशेषज्ञ देवाशीष मजूमदार, निर्देशक परवेज अख्तर,किलकारी के निदेशक ज्योति परिहार, संजय चौधरी, उपसचिव संगीत रीता स्वामी चौधरी व संगीत नाटक अकादमी के जेनेरल काउंसिल मेम्बर आशीष मिश्रा ने किया. नाट्य लेखन कार्यशाला का आयोजन किलकारी में किया गया जहाँ प्रदेश के सैकड़ों नाट्य प्रेमियों ने नाट्य लेखन के गुर सीखें.

दूसरे सत्र में कार्यक्रम की शुरुआत नुक्कड़ नाटक से हुई. क्रिएशन पटना बिहार द्वारा प्रेमचंद रंगशाला परिसर में निर्देशक उत्तम कुमार द्वारा निर्देशित लवर्स रिटर्न्स नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति हुई नुक्कड़ नाटक लवर्स रिटर्न्स ने मौजूद दर्शको को हंसा हंसा के लोट पोट कर दिया.

नुक्कड़ नाटक के बाद सैकड़ों नाट्य प्रेमी व कलाकारों संग संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के पदाधिकारियों द्वारा कला यात्रा जुलूस निकाला गया . कला यात्रा जुलूस निकाल लोगो को नाटक व साहित्य के प्रति जागरूक किया गया.

मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत प्रेमचंद रंगशाला के प्रेक्षागृह में विधिवत दीप प्रज्वलित कर की गई. दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम की मुख्यअतिथि सीता साहू,संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के उपाध्यक्ष जोराबर सिंह जाधव,संगीत नाटक अकादमी के जेनरल काउंसिल मेम्बर आशीष मिश्रा,रीता स्वामी चौधरी उपसचिव संगीत नाटक अकादमी,संजय चौधरी उपसचिव एसएनए,नंदलाल नायक संगीत नाटक अकादमी अवार्डी व जेनरल काउंसिल मेम्बर द्वारा किया गया. दीप प्रज्ज्वलन के बाद संगीत नाटक अकादमी के काउंसिल मेम्बर आशीष मिश्रा द्वारा मंच पर मौजूद तमाम अतिथि को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया . कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व पटना की मेयर सीता साहू ने अपने संबोधन में कहा कि देश भर कलाकारों का जुटान हमारे लिए हर्ष का विषय है. हम तमाम पटनावासी तमाम कलाकारों का उत्साहवर्धन करें . देशभर से आये कलाकारों का हम स्वागत करते हैं ऐसे आयोजन से संस्कृति का आदान प्रदान होता है जिससे समाज को नई दिशा मिलती है.

Amrit Yuva Kalotsav 2023-24 begins, Premchand Rangshala was packed, art lovers were mesmerized

संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के उपाध्यक्ष जोराबर सिंह जाधव ने संबोधन करते हुए कहा बिहार मेरे जेहन में हमेशा से है मैं मधुबनी पेंटिंग की प्रसिद्धि से खूब वाकिफ हूँ. देश ही नही विदेशों में भी इसकी खुद प्रसिद्धि है.

ये दिन दिवसीय कलोत्सव संरक्षण और संवर्धन प्रदान करता है. मैं हर्ष के साथ कह सकता हूँ संगीत नाटक अकादमी ने अपनी स्थापना के उद्देश्य को पूरा करने के लिए ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाया है देशभर में अमृत महोत्सव आयोजित कर हमारे चेयरमैन ने काफी उम्दा कदम उठाया है.आज हमारा देश इतिहास के महत्वपूर्ण दौर से गुजड रहा है. इस आलोक में देखें तो अपने गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों का उत्सव मनाने का यही सबसे बड़ा अवसर है.

कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति बिहार के राजीव रंजन और समूह द्वारा विद्यापति संगीत की प्रस्तुति की गई. विद्यापति की चर्चित रचना जय जय भैरवी असुर भयावनी ने माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय कर दिया.

उसके बाद पश्चिम बंगाल के सरोद सिस्टर्स (ट्रोइली दत्ता व मोइसीलि दत्ता) द्वारा सरोद जुलगबन्दी ने खूब वाहवाही लूटी. ओडिसी नृत्य व अभिनय की भी खूब सराहना हुई, उदय कुमार व उनके समूह द्वारा बिहार की कजरी ने तो मानो सभी का दिल ही जीत लिया. बिहार के ही निर्देशक अभिषेक राज द्वारा निर्देशित चर्चित नाटक चरणदास चोर की प्रस्तुति तक दर्शक डंटे रहे। तमाम कार्यक्रम की दर्शकों ने खूब सराहना की.
26 जुलाई को कार्यक्रम के दूसरे सत्र में संध्या 06 बजे प्रेमचंद रंगशाला में संध्या 6 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। मुख्य कार्यक्रम से पूर्व बिहार के ही निर्देशक सुरेश कुमार हज्जु द्वारा नुक्कड़ नाटक पालकी पालना की प्रस्तुति होगी . उसके बाद मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी. कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के निर्देशक पूजा केवट द्वारा निर्देशित नाटक पांचाली की प्रस्तुति होगी.
उसके बाद तमिलनाडु के जे बी किर्तना और समूह द्वारा कर्नाटक गायन की प्रस्तुति होगी. उसके बाद बिहार की चर्चित लोग नृत्य जट जटिन की प्रस्तुति बिहार के ही लोक कलाकार प्रवीण कुमार द्वारा की जाएगी.

कर्नाटक के प्रसिद्ध डांस ग्रुप मिराकल ओक व्हील्स द्वारा प्रयोगात्मक नृत्य व बिहार के ही चर्चित निर्देशक चंदन कुमार वत्स द्वारा निर्देशित नाटक मृत्यु के पीछे का मंचन किया जाएगा.

बिहार समेत देश भर के 10 राज्यो से लगभग 300 से अधिक युवा कलाकार अमृत युवा कलोत्सव 2023- 24 में हिस्सा लेंगे व अपनी कलाकारी से लोगो का मनोरंजन करेंगे. चेन्नई, इम्फाल, भोपाल, जम्मू, लखनऊ, मुम्बई, उडुपी, दिल्ली, वाराणसी,गंगटोक, अगरतला, रायपुर, पुदुचेरी, बोकारो, चंडीगढ़ और श्रीनगर के बाद अब पटना में इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

पटना से सर्वेश कश्यप की रिपोर्ट
Tags: बलिया समाचार बिहार बोकारो भोपाल मुम्बई मोइसीलि दत्ता रायपुर लखनऊ वाराणसी श्रीनगर संगीत नाटक अकादमी सरोद सिस्टर्स

Post navigation

Previous: जे एन सी यू में नैक मूल्यांकन हेतु अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन
Next: बलिया की खास – खास ख़बरें / 26 July 2023

ये भी पढ़ें

Rangeelo Varanasi 2
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बांसडीह

बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले

General Desk 20 September, 2026
Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.