Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भाजपा में शामिल हुए नीरज शेखर
  • Uncategorised

नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भाजपा में शामिल हुए नीरज शेखर

भाजपा नेताओं के साथ चंद्रशेखर के रिश्ते हमेशा बेहतर रहे, लेकिन उन्होंने कभी भी भाजपा की विचारधारा का समर्थन नहीं किया. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को ताउम्र 'गुरुजी' शब्द से ही संबोधित किया, लेकिन सदन में हमेशा मुखर विरोध भी किया.
News Desk 16 July, 2019 1 minute read
NEERAJ_SHEKHAR

Delhi: Former Samajwadi Party leader Neeraj Shekhar (son of former Prime Minister Chandra Shekhar), met BJP Working President JP Nadda after joining the party, today. pic.twitter.com/79ExRr98d5

— ANI (@ANI) July 16, 2019

नई दिल्ली। नीरज शेखर मंगलवार को भाजपा नेताओं के साथ संसद भवन पहुंचे. बताया जा रहा है कि आज उनकी पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात हुई. इसके बाद नीरज शेखर आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हो गए.

पिछले कुछ दिनों से ऐसा लग रहा था कि जहां मैं काम कर रहा हूं वहां आगे काम करवाना मुश्किल है. मुझे ऐसा लगा कि देश प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में सुरक्षित है. प्रधानमंत्री से आज ही मुलाकात हुई है. राष्ट्र के निर्माण में मेरा भी सहयोग होगा – नीरज शेखर ( बीजेपी में शामिल होने के बाद )

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को सदन को सूचित किया कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता नीरज शेखर का उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. सदन की बैठक शुरू होने पर नायडू ने नीरज शेखर के इस्तीफे का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने जांच की और शेखर से बात भी की. कहा कि पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद मैंने 15 जुलाई से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. नायडू ने कहा कि राज्यसभा के नियम 213 (सदन संचालन से संबंधित नियम एवं प्रक्रिया) के तहत उन्होंने नीरज शेखर का इस्तीफा स्वीकार किया है.

https://www.facebook.com/MPNeerajShekhar/posts/1984491988317205


सूत्रों को अनुसार पिछले दिनों से नीरज ने पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह मुलाकात की थी, जिसके बाद नीरज ने ये फैसला लिया. उनका कार्यकाल अगले साल 25 नवंबर को पूरा होने वाला था. बता दें कि बीजेपी अब इस सीट पर उपचुनाव कराएगी और नीरज इसके उम्मीदवार चुने जाएंगे.

Samajwadi Party leader Neeraj Shekhar who has resigned as Rajya Sabha member, with Union Minister and BJP leader Anurag Thakur, in Parliament premises. pic.twitter.com/Gxc0GFpqzB

— ANI (@ANI) July 16, 2019

गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं समाजवादी नेता चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर ने सोमवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. पचास वर्षीय नीरज शेखर दो बार लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं. 2007 में अपने पिता के निधन के बाद बलिया लोकसभा सीट से वह पहली बार सांसद निर्वाचित हुए थे. 2009 में उन्होंने इसी सीट से दोबारा लोकसभा के लिए जीत हासिल की. इसके बाद 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में हार जाने के बाद समाजवादी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के लिए नमित किया. उच्च सदन में नीरज शेखर का कार्यकाल नवंबर 2020 में समाप्त होने वाला था. बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर लिखी राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश की पुस्तक “चंद्रशेखर- द लास्ट आइकन ऑफ आइडियोलॉजिकल पॉलिटिक्स” का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विमोचन करेंगे.

आज गुरु पूर्णिमा है. मैं उन्हें आर्शीवाद देता हूं. खुश रहें. राजनीतिक पार्टी एक ट्रेन की तरह होती है, लोग चढ़ते हैं उतर जाते हैं, लेकिन ट्रेन चलती रहती है – राम गोपाल यादव (वरिष्ठ सपा नेता)

इसे भी पढ़े – चंद्रशेखर संसदीय परंपरा के शिखर पुरुष – नरेंद्र मोदी

ऐसी भी खबरें आ रही थीं कि नीरज शेखर की राम गोविंद चौधरी, अंबिका चौधरी और नारद राय आदि से नहीं बन रही थी. पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की भी मुलायम सिंह यादव से नहीं बनी थी. मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी में किनारे कर दिए गए और अखिलेश के हाथों में सपा की कमान आई तो माना जा रहा था कि यंग अखिलेश से उनकी अच्छी बनेगी, लेकिन खबरों के अनुसार अखिलेश से भी उनकी अच्छी नहीं बनी. इसी क्रम में नीरज शेखर को भी यह लगा कि सपा में राजनीति का बहुत ज्यादा कोई स्कोप नहीं शेष रह गया है, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया. साल 2017 के विधानसभा चुनाव पर भी गौर करें तो बलिया लोकसभा के अंतर्गत आने वाली पांच विधानसभा सीटों में से 4 पर भाजपा और 1 पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने कब्जा किया था.

इसे भी पढ़ें – सपा सांसद नीरज शेखर ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

वैसे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के भी भाजपा से संबंध हमेशा से अच्छे रहे और राजनीतिक जानकारों के अनुसार भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी उम्मीदवार चयन के लिए पार्टी की बैठक में चंद्रशेखर की सीट बलिया का नाम आते ही ‘आगे बढ़ो-आगे बढ़ो’ कहने लगते थे. लोग समझ जाते कि बलिया सीट पर चंद्रशेखर के खिलाफ बहुत ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं. भाजपा नेताओं के साथ चंद्रशेखर के रिश्ते हमेशा बेहतर रहे, लेकिन उन्होंने कभी भी भाजपा की विचारधारा का समर्थन नहीं किया. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को ताउम्र ‘गुरुजी’ शब्द से ही संबोधित किया, लेकिन सदन में हमेशा मुखर विरोध भी किया.

Amid strong speculations of former Samajwadi Party leader Neeraj Shekhar joining the BJP, he was spotted with Union Minister Anurag Thakur in the Parliament premises on Tuesday.

Tags: भाजपा राज्यसभा सपा

Post navigation

Previous: नगर की व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर सभासदों ने बुलंद की आवाज
Next: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने योगी सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

You may have missed

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.