Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बलिया मैराथन में 2 सेकेंड से जीता इस प्रदेश का धावक, डेढ़ लाख का इनाम जीता, पूर्व विधायक मैनेजर सिंह की पुण्यतिथि पर हुआ आयोजन
  • Front Page
  • बलिया शहर
  • बैरिया

बलिया मैराथन में 2 सेकेंड से जीता इस प्रदेश का धावक, डेढ़ लाख का इनाम जीता, पूर्व विधायक मैनेजर सिंह की पुण्यतिथि पर हुआ आयोजन

पूर्व विधायक मैनेजर सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित मैराथन में प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र "दयालु" ने डेढ़ लाख रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया. इसमें दूसरे स्थान पर आए कुलदीप सिंह को
General Desk 28 October, 2024 1 minute read
Ballia Marathon 2

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

के के पाठक, बलिया

बलिया. द्वाबा के मालवीय कहे जाने वाले पूर्व विधायक मैनेजर सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित मैराथन में बलिया समेत पूरे देश भर से आए धावकों ने हिस्सा लिया।

मैराथन में जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर निवासी रविदास ने प्रथम स्थान हासिल किया. इनसे दो सेकेंड के अंतराल पर पहुंचे भदोही के कुलदीप सिंह द्वितीय व लखनऊ के रवि कुमार पाल ने तृतीय स्थान हासिल किया.

मैराथन में प्रथम स्थान पाए रविदास ने कुल दो घंटे बाइस मिनट में 42.195 किमी की दौड़ को पूरा किया. यह पूर्व में भी कई मैराथन में जीत हासिल कर चुके हैं.

हाफ मैराथन 21 किमी में वाराणसी के पंकज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसमें हिसार हरियाणा के रवि कुमार द्वितीय व गोरखपुर के रंजीत पटेल ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया. दस किमी में  प्रिंस राज यादव प्रथम व त्रिलोक कुमार तथा अमित कुमार ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. वही 5 किलोमीटर में फरीदाबाद के यशवीर प्रथम व सुल्तानपुर के पंकज यादव द्वितीय तथा हिसार हरियाणा के संदीप कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रविदास को प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने डेढ़ लाख रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया. इसमें दूसरे स्थान पर आए कुलदीप सिंह को 1 लाख व रवि कुमार पाल को 75 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई.

हाफ मैराथन में प्रथम विजेता को 75 हजार व द्वितीय को 50 हजार व तृतीय को 30 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी गई.

10 किमी की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 25 हजार, द्वितीय को 15 हजार व तृतीय को 10 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी गई.

5 किमी की दौड़ प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार 10 हजार व द्वितीय को  7 हजार तथा तृतीय को 5 हजार की राशि प्रदान की गई. इसके अलावा सभी श्रेणियों में 35वें स्थान तक आए प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार राशि दी गई.

कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को सुबह 7:00 बजे कुंवर सिंह चौराहे से किया गया. शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र “दयालु” व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया. इसमें पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के साथ ही सीडीओ ओजस्वी राज व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. मैराथन का समापन बैरिया स्थित बाबू मैनेजर सिंह की प्रतिमा स्थल पर हुआ.

हाफ मैराथन हल्दी भरसौंता पेट्रोल पंप के पास संपन्न हुआ. 10 किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता जनाड़ी तक तथा 5 किलोमीटर की कदम चौराहा पर संपन्न हुआ. सभी विजेताओं को पुरस्कार बैरिया, सुदिष्टपुरी स्थित सुदिष्ट बाबा स्कूल पर प्रदान किया गया.

आयोजन के मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने कहा कि यह पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है. यह प्रदेश का चौथा मैराथन है जो इतनी भव्यता के साथ संपन्न हुआ. आने वाले वर्ष में इस आयोजन को और भी भव्य रूप प्रदान किया जाएगा. कहा कि बलिया का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है और यहां के लोग अपनी प्रतिभा के दम पर पूरे विश्व में अमिट छाप बनाए हुए हैं.

द्वाबा के मालवीय कहे जाने वाले बाबू मैनेजर सिंह की तीसवीं पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा. बलिया के स्थापना दिवस पर हर वर्ष आयोजित होने वाला बलिया महोत्सव के कार्यक्रम को आगे और भी बृहद रूप दिया जाएगा.

परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि मेरे मामा मैनेजर सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित यह मैराथन पूरे जनपद के सहयोग से सकुशल संपन्न हुआ. यह आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा. कहा कि युवाओं के लिए जिले में कई स्तर पर विकास के मानचित्र को तैयार किया गया है जो आगे आने वाले दिनों में स्पष्ट दिखाई देगा. प्रदेश सरकार के सहयोग से जिले में विकास के कई कार्यो को कराया जा रहा है और आगे भी जो कार्य आम जनमानस के जनहित में होगा उसे निश्चित तौर पर पूरा किया जाएगा. इस दौरान आयोजन समिति के लोगों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया.

सुदिष्टपूरी स्कूल के प्रबंधक मनु सिंह ने सभी अतिथियों का माला पहना कर स्वागत किया. कार्यक्रम का संचालन अमिताभ उपाध्याय ने किया. मैराथन का सफल संचालन करने वाले एथलीट संगठन के पंकज सिंह को सम्मानित किया गया. आयोजन में निर्णायक की भूमिका में कई सदस्य बाहर से आए थे. मैराथन व अन्य दौड़ प्रतियोगिताओं में पूरे देश भर के अलग-अलग राज्यों से आए  करीब एक हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया.

आयोजन में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, विजय लक्ष्मी सिंह आदि मौजूद रहे। बैरिया तिराहे पर स्थित बाबू मैनेजर सिंह की प्रतिमा स्थल पर सभी लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया में आज क्या हुआ बलिया राजनीति बलिया शहर बलिया समाचार

Post navigation

Previous: तहसील कोटेदारों ने उठाई कमीशन बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा पत्रक
Next: जमकर चले लाठी-डंडे, फावड़े और धारदार हथियार, झगड़े में 6 महिलाओं समेत एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

ये भी पढ़ें

Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.