Skip to content
24 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 22 February, 2020 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

बैरिया : प्रदेश के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि बैरिया में वही अधिकारी और कर्मचारी रहेंगे, जिसे हमारे विधायक और कार्यकर्ता चाहेंगे.स्थानीय डाक बंगले में शनिवार को प्रदेश के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिया के SDM और तहसीलदार का स्थानांतरण एक सप्ताह के अंदर कराने की मांग रखी. ऐसा न होने पर सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आन्दोलन शुरू करने का ऐलान कर दिया.

बलिया: डीएम और एसपी श्री रामाज्ञा सिंह इण्टर कालेज कुरेजी में हाई स्कूल प्रथम पाली की परीक्षा में पहुंचे. यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकल मुक्त संपन्न कराने के लिए डीएम और एसपी की परीक्षा सेन्टरों पर नजर है.

बलिया : भारत के महान मनीषी संत श्री त्रिदंडी स्वामी महाराज के शिष्य श्री लक्ष्मीप्रपन्न जियर स्वामी जी 24 फरवरी को विकासखंड दुबहर के अखार गांव आ रहे हैं. भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन पहली मार्च को भंडारे के साथ होगा.

बांसडीह : सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुखपुरा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक के घर यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपी लिखने की शिकायत तहसीलदार बांसडीह गुलाब चंद्रा ने उच्चाधिकारियों से की है.केंद्र पर जाने वाले अधिकारियों की मुखबीरी कर रहे चपरासी को पकड़ तहसीलदार ने सुखपुरा थाने के हवाले किया. प्रबंधक और चपरासी के खिलाफ नकल में सहयोग करने का मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं, एक केंद्र पर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा युवक भी पकड़ा गया.

बलिया: राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर 24 फरवरी को नगरा ब्लॉक के सांसद आदर्श ग्राम करीमपुर में आयोजित जनचौपाल में प्रतिभाग करेंगे. CDO बद्रीनाथ सिंह ने संबंधित क्षेत्र के SDM औप अन्य अधिकारियों को अपने विभागीय योजनाओं की प्रगति के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.

दुबहर : स्थानीय गांव के शिव मंदिर निकट काली मंदिर के प्रांगण में हो रहे हवनात्मक श्रीरूद्र महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा का समापन भव्य भंडारे के साथ हुआ. भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.

बैरिया :स्थानीय थानान्तर्गत एनएच-31 पर चांददियर में शुक्रवार को देर रात पिकअप की चपेट में आए दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए. चांददियर चौकी प्रभारी रवीन्द्र राय ने दोनों घायलों को सीएचसी सोनबरसा भिजवाया. चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

• स्वामी सहजानंद सरस्वती जी महामानव थे. उन्होंने जीवन भर समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए काम किया. ऐसा कहना है स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का. रेवती के रामपुर दीघार गांव की मठिया में युवा चेतना की ओर से शुक्रवार को किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रोहित कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी जी का विचार था कि रोटी भगवान है और रोटी उपजाने वाला किसान भगवान से भी बढ़कर हैं.

• आखिरकार पुलिस ने शिकंजा कस ही दिया. हमारे संवाददाता रविशंकर पांडेय ने बताया कि बीते गुरुवार को बांसडीह के केवरा में कक्षा तीन के छात्र बादल को ट्क ने रौंद दिया था. स्कूल से छूटने के बाद बच्चा अपने गांव सुरहिया जा रहा था. इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई. इस बात से क्षुब्ध ग्रामीणों ने बच्चे की लाश सड़क पर जाम कर दिया था. क्रुद्ध भीड़ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों संग बकझक भी की थी. इस दौरान पथराव में पुलिस की गाड़ी का शीशा भी टूटा था. पुलिस ने इस मामले में कुछ नामजद समेत कुल 116 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है.

• गुरुवार देर शाम को सलेमपुर में झुलसी महिला की मौत के मामले में मुख्य आरोपित राजेंद्र यादव और उसकी पत्नी राधिका को टकरसन स्थित कांशीराम आवास के पास से बांसडीहरोड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वाराणसी में इलाज के दौरान दिनेश यादव की पत्नी ऊषा देवी की मौत हो गई थी. मृतका के पति दिनेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने उसके भाई राजेन्द्र, भाभी राधिका उनके पुत्र और ग्राम प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ जलाकर मारने का मुकदमा दर्ज कराया था.

• मूनछपरा गांव के पास टेंपो और ट्रैक्टर की टक्कर में शिवपुर निवासी टेंपो चालक 24 वर्षीय गोल्डी घायल हो गया. घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है. रेवती थाना क्षेत्र के रेवती-बैरिया मार्ग पर गुरुवार की रात आठ बजे के करीब यह हादसा हुआ.

• टुनटुन पासवान की पलानी में से चोर भैंस और पड़िया खोल ले गए. यह वारदात सहतवार थाना क्षेत्र के बलबीर नैना गांव में गुरुवार की रात हुई. परिवार वालों को इसकी भनक अगले दिन सुबह लगी. पशु पालक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है.

• लखनेश्वरधाम गर्भगृह में स्थित बाबा लखनेश्वर महादेव (शिवलिंग) पूजन-अर्चन से पहले श्रद्धालुओं ने तमसा नदी में डुबकी लगायी. कांवरिया संघ की ओर से कस्बा के पुरानी संगत मंदिर से 54 फीट की लम्बी कांवर यात्रा लखनेश्वरधाम पहुंची.

• इब्राहिमपट्टी स्थित अवधूतेश्वर शिव मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. यहां लगे मेले में बच्चे, युवक व युवतियों ने चाट, छोला का लुत्फ उठाया. इसी क्रम में सोनाडीह हाहानाला स्थित मंदिर, गुलौरा- मठिया के प्राचीन शिव मंदिर, रेलवे चौराहा मानस मंदिर, बस स्टेशन शिव मंदिर, त्रिमुहानी, हल्दीरामपुर, चौकिया मोड़, तुर्तीपार, सोनाडीह शिव मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालु बिल्वपत्र, भांग, धतूर, बेल, दुग्ध आदि से बाबा का अभिषेक करते रहे.

• हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक ने बताया कि बाबा बालेश्वरनाथ के अलावा बलिया सिटी के मिड्ढी, कदम चौराहा स्थित बालखंडी नाथ, कारो के कामेश्वरधाम, रामगढ़ के भीमेश्वरनाथ, सिकन्दरपुर के चतुर्भुज नाथ, जिगिरसण्ड के सिद्धेश्वरनाथ, कठघरा के कठमुक्तेश्वर धाम, करमौता, कोथ, अद्वैत शिवशक्ति परमधाम डूहा बिहरा, बांसडीह रोड के बालखंडी नाथ, बहेरी, काजीपुर, सीसोटार, देवकली, नवरतनपुर के दुखभंजन नाथ, पूर के गिरनारी बाबा मंदिर, अमृतपाली के शिव मंदिर, रसड़ा के लखनेश्वरडीह, निधरिया के शिवपंच मंदिर, देवकली के शिवमंदिर, कोटवां नारायणपुर के मुक्तिनाथ महादेव मंदिर पर भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली.

• भृगु बाबा के जयकारे लगाने को पारंगत भृगु क्षेत्र बलिया आज बम बम बोलता नजर आया. हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक ने बताया कि बाबा बालेश्वर नाथ जी के दरबार से जब शिव बारात निकली तो कहरिया बने प्रदेश के सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल और शिवजी को कुछ दूरी तक कंधे पर ढोकर ले गए. इसी क्रम में मत्था टेक आशीर्वाद लिया पूर्व कैबिनेट मंत्री नारद राय ने. शुक्रवार को दोपहर बाद बालेश्वर मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकली बारात में शामिल होने के लिए पुरुष, बच्चों और महिलाओं में होड़ लगी रही. बरात में जनपद के नामी-गिरामी बैंड बाजा वाले शामिल थे. बलिया शहर का शायद ही कोई बाजा वाला हो जो इस बारात में शामिल न हुआ हो. परंपरा के अनुसार इस बारात में बारातियों के अलावे नाना प्रकार के वेशभूषा धारण कर भूत-प्रेत तथा विकलांग का रूप बनाए बाराती चल रहे थे. ऐसी बारात बच्चों के लिए मनोरंजन का साधन थी. बालेश्वर मंदिर से निकली बारात बालेश्वर रोड होते हुए स्टेशन रोड सहित जनपद के प्रमुख मार्गो से होती हुई टाउन हॉल रोड स्टेशन होते हुए पुनः बालेश्वर मंदिर पर आकर संपन्न हुई. रास्ते में बारातियों का स्वागत करने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोग डालियों में फूल रहा थे. शिवबारात के मद्देनजर चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था नजर आई. भारी फोर्स की तैनाती रही. जगह-जगह अधिकारियों को तैनात किया गया था.

• उधर महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कमोबेश जिले भर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. अपनी बारी जल्दी आ जाए इसके लिए आधी रात से ही लोग शिव मंदिरों के दरवाजे पर पूजन सामग्री लेकर खड़े थे. इस मौके पर पुरुष महिलाओं के दर्शन के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी. सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई थी. शिव मंदिरों में विशेषकर बालेश्वर मंदिर में महिला पुलिस की तैनाती की गई थी. पुरुष और महिलाओं की लाइन अलग-अलग लगाई गई थी. 500 मीटर तक लंबी लंबी लाइनें देखने को मिली. जलाभिषेक करने का सिलसिला आधी रात से ही शुरू हो गया था. दोपहर तक चलता रहा. दोपहर में चढ़ावा को मंदिर से बाहर निकालने के लिए प्रबंध समिति की ओर से आधे घंटे के लिए जरा अभिषेक रोककर के मंदिर की सफाई की गई. पूर्व मंत्री नारद राय बालेश्वर मंदिर में पहुंचकर मत्था टेका और भगवान शिव का जलाभिषेक किए. भाजपा के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के अलावे भाजपा के पदाधिकारियों ने भी बालेश्वर मंदिर में मत्था टेका और जन कल्याण की कामना की.

• उधर, दुबहर के शिवपुर दीयर नई बस्ती ब्यासी स्थित बाबा हरिहर नाथ मंदिर पर शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया. क्षेत्र के हजारों महिला और पुरुषों ने कतारबद्ध होकर बाबा के ऊपर जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी. इस अवसर पर बाबा हरिहरनाथ सेवा समिति की ओर से अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया. जिसमें कीर्तन गायक संतोष शर्मा और बलवंत सिंह के नेतृत्व में कलाकारों ने विभिन्न धुनों पर कीर्तन कर लोगों को खूब आनंदित किया. इस मौके पर जनार्दन पाठक, मंदिर समिति के संरक्षक पृथ्वीनाथ पाठक उर्फ गुड्डू, लालजी सिंह, मुरारी दुबे, दयानंद यादव, राजू मिश्र, अमित मिश्र, शिक्षक गणेशजी सिंह, पंकज कुमार गुप्त सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे
. पतित पावनी गंगा तट सती घाट बहुआरा में उमड़े श्रद्धालु.

• हमारे संवाददाता रविशंकर पांडेय ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शुक्रवार को बांसडीह क्षेत्र के शिवालयों में भी भारी भीड़ रही. क्षेत्र के बांसडीह कचहरी स्थित बाबा गरीबा नाथ महादेव मंदिर, बाबा भूतेश्वरनाथ महादेव मंदिर बड़ी बाजार, घोघा में बाबा सैदनाथ महादेव मंदिर सैदपुरा, शोकहरण नाथ मंदिर असेगा, बाबा अवनिनाथ महादेव मंदिर बड्सरी सहित अन्य मंदिरो में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. श्रद्धालुओं ने सुबह से ही शिवालयों में जाकर बाबा भोलेनाथ को गंगाजल, भांग आदि से अभिषेक किया. सैदनाथ मंदिर सैदपुरा पर मेला भी लगा. जहाँ लोगों ने जमकर खरीदारी भी की. सुबह से ही उपजिलाधिकारी बांसडीह दुष्यन्त कुमार मौर्य, तहसीलदार गुलाबचन्द्रा, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक चक्रपाणि मिश्र, ज्योति सिंह, भोलानाथ यादव आदि पुलिस कर्मी मंदिरों पर चक्रमण करते नजर आए.

• उधर, श्री छीतेश्वर नाथ महादेव मंदिर छितौनी पर अभिनव ज्योतिष कार्यालय से प्रकाशित वार्षिक हिंदी पञ्चाङ्ग “अभिनव व्रतादि पंजिका” का छठवे अंक का विमोचन हुआ. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बलिया के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश जी और सहतवार नगर चैयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू और पंजिका के संपादक आचार्य पं संजय कुमार पाण्डेय (राज ज्योतिषी) के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंजिका का विमोचन हुआ. धन्यवाद ज्ञापन न्यूटन पाण्डेय ने किया.

• महाशिवरात्रि पर बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर बांसडीह से लुगरी सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकाली गई. शाम को शिव विवाह का आयोजन हुआ. इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. गाजे-बाजे और मनोहर झांकियों के बीच शिव बारात की शोभायात्रा भुतेश्वरनाथ मंदिर से निकलकर बड़ी बाजर, स्टेट बैंक रोड, कोतवाली होते हुए सप्तर्षि चौराहा, अम्बेडकर चौराहा होते हुए कस्बा भ्रमण कर फिर भूतेश्वर नाथ मंदिर पहुंची. आयोजन में समिति के अध्यक्ष छोटक गोंड, महामंत्री कन्हैया गुप्ता, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रतुल ओझा, मनोज, अमित, पिंटू, वीरेंद्र, कृष्णा, अजय, रमेश, हरेकृष्ण वर्मा आदि की सहभागिता रही. इस दौरान कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, भोलेनाथ यादव, जयराम, संजय अपने दल बल के साथ मौजूद रहे.

• हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि श्री संतोष बाबा मठिया भरतछपरा से शुक्रवार महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ हुआ. श्री धाम वृंदावन से पधारे भगवताचार्य राम कुमार शास्त्री जी महाराज की अगुवाई में रंग-बिरंगे परिधानों से सुसज्जित धर्मानुरागी नर नारी देवी देवताओं के नाम का जयकारा लगाते हुए पतित पावनी गंगा तट सती घाट बहुआरा पहुंचकर वहां से कलश में जल लेकर संतोष बाबा मठिया वापस लौटे. भागवताचार्य राम कुमार शास्त्री जी महाराज ने प्रथम दिवस श्रद्धालुओं को बताया कि भगवत महापुराण संसार के लिए ज्ञान भक्ति और मुक्ति का संदेश लेकर उपस्थित हुआ है. उन्होंने गोकर्ण पाख्यान की कथा भी सुनाई. इस अवसर पर पंडित पुरुषोत्तम मिश्र, संदीप मिश्र, आनंद तिवारी, प्रकाश तिवारी, विद्या शंकर प्रसाद, श्रीराम सिंह, सीताराम दास, प्रभु नाथ जी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.

Tags: बाबा सैदनाथ महादेव मंदिर बाबा हरिहरनाथ मंदिर बालेश्वर मंदिर बांसडीह भृगु क्षेत्र मंत्री वेशभूषा शिव बारात श्रद्धालू श्री भगवन्नाम संकीर्तन सैदपुरा

Post navigation

Previous: शिव की बारात में कहरिया बने प्रदेश के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल
Next: चांददियर में पिकअप की चपेट में आने से चाचा-भतीजा की मौत

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

You may have missed

Bansdih Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए

General Desk 23 October, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया

General Desk 23 October, 2026
Bansdih Shikshak MLC Voting
  • ELECTION लाइव
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग

General Desk 23 October, 2026
Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.