Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • कविता में जरूरी है रचनात्मक तटस्थता: यशवंत सिंह
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

कविता में जरूरी है रचनात्मक तटस्थता: यशवंत सिंह

भैरव प्रसाद गुप्त साहित्यिक मंच के हस्ताक्षर कार्यक्रम की पहली कड़ी में जनपद के दो नवोदित युवा कवियों आशीष और श्वेतांक के कविता पाठ एवं परिचर्चा संपन्न हुई.
Central Desk 13 October, 2019
Poet_Hastakshar

दो नवोदित युवा कवियों आशीष त्रिवेदी और श्वेतांक सिंह के कविताओं पर परिचर्चा

बलिया: भैरव प्रसाद गुप्त साहित्यिक मंच के नियमित हस्ताक्षर कार्यक्रम की पहली कड़ी के तहत जनपद के दो नवोदित युवा कवियों आशीष त्रिवेदी और श्वेतांक सिंह के कविताओं पर पाठ एवं उस पर परिचर्चा संपन्न हुई.

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर यसवंत सिंह ने कहा कि हम एक संवेदनहीन समाज में जी रहे हैं जिसमें मानवीय मूल्य लगातार ध्वस्त हो रहे हैं. ऐसे में दो युवा रचनाकारों का कविता के जरिये उन मूल्यों के लिए खड़ा होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. सिंह ने कहा कि कविता में रचनात्मक तटस्थता जरूरी है और तटस्थता रचनात्मक प्रहार के लिए आवश्यक मोर्चाबंदी भी है.

उन्होंने कहा कि श्वेतांक की रचनाएं वैचारिक प्रतिबद्धता के बावजूद तुलनात्मक रूप से ज्यादा तटस्थ लगती है. आशीष त्रिवेदी की रचनाओं में अपेक्षित साहस की अधिकता है और प्रहार मूलक अधिक है, जो आज की बड़ी जरूरत है. दोनों में रचनात्मक विवेक मौजूद है. अपेक्षित संवेदनाएं चरम पर हैं. दोनों में हिंदी कविता के सशक्त हस्ताक्षर होने की सारी संभावनाएं मौजूद हैं.

कार्यक्रम की शुरुआत में आमंत्रित कवियों ने अपने आत्मकथ्यों से की. श्वेतांक ने कहा कि साहित्य को सर्वाधिक रचनात्मक, संवेदनशील और सर्वकालिक प्रतिपक्ष मानता हूं. उन्होंने “बापू को आज भी देख सकते हो”, हिंदी में हस्ताक्षर, कुदाल, चुनाव, समझना होगा, खिड़की से कलकाता, एक दिवाली दिन में थी, शायद, इसलिए मैं कवि हूं, ऐसा क्यों, शब्द आदि कविताओं का पाठ किया.

कार्यक्रम के दूसरे आमंत्रित कवि एवं रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने शुरू में अपने आत्म कथ्य में कहा कि कविता आदमी होने की तमीज सिखाती है. कविता का जीवन में होना इंसानियत को बचाए रखना है. उन्होंने सांवली लड़की, यत्र तत्र सर्वत्र, साहेब, गांव की यादें, आत्महत्या, जंगल आदि 11 कविताओं का पाठ किया.

काव्य पाठ के बाद दोनों कवियों की रचनाओं पर केंद्रित परिचर्चा में डॉ जैनेंद्र पांडे ने पाश्चात्य एवं भारतीय काव्यशास्त्र की चर्चा करते हुए दोनों को एक संभावनाशील कवि बताया. उन्होंने कहा कि भाषा, रस, छंद, अलंकार से पहले कविता में कथ्य का स्पष्ट होना जरूरी है. इस आधार पर इनकी कविताएं श्रोताओं और पाठकों का ध्यान आकृष्ट करती हैं.

ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन के नेता केएन उपाध्याय ने कहा कि दोनों कवियों की कविताओं के कंटेंट आज के परिवेश की बड़ी आवश्यकता है. एडवोकेट रणजीत सिंह, डा. कादम्बिनी सिंह, संजय मौर्य, फतेह चंद बेचैन ने भी अपनी बातें रखीं.

युवा गायक शैलेंद्र मिश्र और पीएन तिवारी ने जनवादी गीत प्रस्तुत किए. इस अवसर पर सोनी, ट्विंकल गुप्ता, आनन्द कुमार चौहान, अखिलेश, अर्जुन, गोविंदा इत्यादि लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार अजय कुमार पांडेय ने किया.

ज्ञात हो कि भैरव प्रसाद गुप्त साहित्यिक मंच द्वारा हस्ताक्षर कार्यक्रम के तहत हर माह के दूसरे रविवार को दो कवियों का कविता पाठ और उन पर केंद्रित परिचर्चा होगी. इन कविताओं का संकलन कर एक पुस्तक भी निकालने की योजना है.

मंच के नियमित हस्ताक्षर कार्यक्रम की पहली कड़ी के तहत जनपद के दो नवोदित युवा कवियों आशीष त्रिवेदी और श्वेतांक सिंह के कविता पाठ और उस पर परिचर्चा संपन्न हुई.

Tags: मानवीय मूल्य युवा कवि संवेदनशील

Post navigation

Previous: हल्दी में चिकित्सा शिविर लगा 300 बाढ़ पीड़ितों का इलाज
Next: वाराणसी में इलाज के दौरान छात्रा की मौत

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

You may have missed

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.