Skip to content
24 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • LIVE VIDEO शहीद मेला में जुटे लोगों ने शहीदों को नमन कर ली देश के प्रति निष्ठा की प्रेरणा
  • Uncategorised

LIVE VIDEO शहीद मेला में जुटे लोगों ने शहीदों को नमन कर ली देश के प्रति निष्ठा की प्रेरणा

परंपरागत ढ़ंग से बैरिया शहीद स्मारक पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर 18 अगस्त 1942 के अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया
General Desk 18 August, 2019 1 minute read

बैरिया(बलिया)। परंपरागत ढ़ंग से बैरिया शहीद स्मारक पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर 18 अगस्त 1942 के अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. वक्ताओं ने अमर शहीद कौशल कुमार सिंह सहित 18 अगस्त 1942 को शहीद होने वाले भारत माता के वीर सपूतों को नमन किया और कहा कि अगर ये नौजवान अंग्रेजों के खिलाफ जंग का ऐलान नहीं किए होते तो आज हमारा देश आजाद नहीं होता.

विभिन्न दलों के नेताओं ने अपने संबोधन में अपने-अपने दलों व सरकारों की उपलब्धियां गिनाते हुए जनता का हितैषी होने का दावा करने से पीछे नहीं रहे.

बलिया से जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए बस से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों का दल स्मारक पर पहुंचा जिसकी अगवानी बैरिया के एसडीएम दुष्यंत कुमार ने परम्परा के अनुरूप किया, और विधायक सुरेन्द्र सिंह स्वागत कर उन लोगों को स्मारक तक ले गए. शहीदों के नमन करने के बाद सेनानी आश्रितों का दल बांसडीह के लिए रवाना हो गया.

http://https://youtu.be/D_OYmV6MJro

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी व अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन, पूर्व विधायक सुभाष यादव, जयप्रकाश अंचल, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सनातन पांडेय, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री तारकेश्वर मिश्र, विजय बहादुर सिंह, रमाकांत पांडेय, सपा के द्वाबा अध्यक्ष मुन्ना यादव, सपा नेता अजय सिंह, बसपा नेता विनायक मौर्य, सीबी मिश्र, भाजपा के बैरिया मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा, राधेश्याम यादव, श्रीनाथ सिंह चौहान,दुर्गविजय सिंह झलन सहित विभिन्न दलों के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता शामिल थे.

http://https://youtu.be/dRsCNt2d1nU

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता भूतपूर्व सैनिक नंदजी यादव व संचालन प्रेमशंकर मिश्र ने किया जबकि आगंतुकों के प्रति आभार नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन ने ज्ञापित किया.

पूर्व सैनिकों ने सैनिक अंदाज में पुष्प चक्र चढ़ाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

http://https://youtu.be/D4z7IGVnJ2s

पूर्व सैनिक संगठन द्वाबा इकाई के जवान पूरे सैनिक अंदाज में शहीद स्मारक पर पहुंचकर अमर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए. वहां से वापस लौट कर पूर्व सैनिकों ने सुरजन बाबा के पोखरे पर जिलाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह की अध्यक्षता व बैरिया अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह डब्ल्यू के संचालन में एक सभा किए. जिसमें अमर शहीदों की गाथा का गान करते हुए जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35A हटाने का प्रधानमंत्री व गृहमंत्री का साहसिक कदम बताया. साथ ही देश के लिए जरूरत पड़ने पर अपनी ड्यूटी निभाने की घोषणा भी की.
….और चुपके से आए अमर शहीद गदाधर पाण्डेय के परिजन, श्रद्धांजलि अर्पित कर निकल लिए

18 अगस्त सन 1942 क्रांति के अमर शहीद गदाधर पाण्डेय के पौत्र दुर्गा शंकर पाण्डेय व प्रपौत्र कन्हैया पाण्डेय शहीद स्मारक पर आए और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर धीरे से निकल लिए. उधर मंच का कार्यक्रम चलता रहा.

स्कूली बच्चों ने भी किया अमर शहीदों को नमन, स्मारक पर लहराया तिरंगा, लगाए नारे, गाए देश भक्ति गीत

Tags: बैरिया

Post navigation

Previous: देखो वीर जवानों अपने खून पे ये इल्जाम ना आए….
Next: सेनानी उत्तराधिकारियों का बांसडीह में स्वागत

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.