Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • बाबाधाम गए श्रद्धालु की बिहार में हादसे में मौत, रसड़ा में स्कूली बस ने ली युवक की जान
  • Uncategorised

बाबाधाम गए श्रद्धालु की बिहार में हादसे में मौत, रसड़ा में स्कूली बस ने ली युवक की जान

उसके दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी थे. एसआई ने बताया कि बलिया से अन्य श्रद्धालुओं से भी उसके बारे में पूछताछ की जा रही है, ताकि प्राप्त कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त हो सके. ग्रामीणों की मानें तो घायल को यदि समय पर चिकित्सीय सुविधा मिल गई होती तो उसकी जान बच सकती थी.
News Desk 27 July, 2019 1 minute read
display-media-UPDATE_700

बलिया। देवघर बाबाधाम गए बलिया जिले के एक श्रद्धालु की बिहार के जमुई जिले के सोनो इलाके में हादसे में मौत हो गई है. सोनो पुलिस ने उसकी जेब से मिले मोबाइल और अन्य कागजात के आधर पर यह जानकारी मीडिया को दी है. उधर रसड़ा में स्कूली बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और अन्य दो लोग घायल हो गए.

अज्ञात वाहन की चपेट आए श्रद्धालु की मौत

एनएच 333 सोनो-झाझा मुख्य मार्ग के भिठरा गांव के समीप से गुरुवार के तड़के चार बजे सोनो पुलिस ने एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सोनो अस्पताल पहुंचाया. हालांकि डॉक्टरों ने उसे तत्काल मृत घोषित कर दिया. अनुमान लगाया जा रहा है कि बुधवार की देर रात घायल व्यक्ति उस जगह किसी भारी वाहन की चपेट में आ गया होगा. देर रात तक होने के कारण किसी की नजर नहीं पड़ी. तड़के तीन बजे के लगभग जब ग्रामीणों ने उसे देखा तब पुलिस को सूचना दिया. शुरुआती दौर में शव की शिनाख्त नहीं हो सकी. लेकिन बाद में उसकी जेब से मिले मोबाइल द्वारा छानबीन करने पर बस इतना क्लू मिला श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के बलिया जिला का निवासी है, जो सावन माह में अन्य लोगों के साथ पूजा करने देवघर आया था. इस संदर्भ में एसआई अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तड़के सुबह ग्रामीणों से उन्हें सूचना मिली कि भिठरा पेट्रोल पंप के समीप कोई दुर्घटना का शिकार व्यक्ति गंभीर अवस्था में जख्मी होकर पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही उसी वक्त जगह पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी थे. एसआई ने बताया कि बलिया से आए अन्य श्रद्धालुओं से भी उसके बारे में पूछताछ की जा रही है, ताकि प्राप्त कागजात के आधार पर उसकी पूरी शिनाख्त हो सके. ग्रामीणों की मानें तो घायल को यदि समय पर चिकित्सीय सुविधा मिल गई होती तो उसकी जान बच सकती थी.

स्कूली बस ने ली बाइक सवार की जान

उधर, बलिया जिले के रसड़ा में शुक्रवार को दोपहर लगभग 2.30 बजे स्कूली बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक इंद्रजीत राजभर (18 वर्ष) पुत्र छबिला निवासी मिर्जापुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य बाइक सवार आत्माराम (20 वर्ष) पुत्र जयराम तथा संतोष (16 वर्ष) पुत्र विक्रम निवासी मिर्जापुर गंभीर रूप से घायल हो गए. एक ही बाइक पर सवार तीनों युवक पुल पारकर अपने घर मिर्जापुर लौट रहे थे, तभी रसड़ा की ओर से बच्चों को लेकर जा रही स्कूली बस की चपेट में आ गए. इस हादसे में तीनों युवक सड़क पर ही गिर गए. नतीजतन इंद्रजीत की मौके पर ही मौत हो गई. घायल दोनों युवकों का उपचार चल रहा है. उधर, इंद्रजीत की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर स्कूली बस के विरूद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे, तभी सूचना पाकर चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करवाए तथा पीछा कर बस व उसके चालक को कब्जे में ले लिए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

Tags: बाबाधाम मिर्जापुर यूपी रसड़ा सोनो हादसा

Post navigation

Previous: आकाशीय बिजली की चपेट में आए चार लोगों की मौत
Next: नीरज शेखर पहुंचे लखनऊ, भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किए

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.