

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews
रविशंकर पांडेय, बांसडीह
संपूर्ण समाधान दिवस में उस समय हड़कंप मच गया, जब बड़ी संख्या में भारत गैस उपभोक्ताओं ने गैस वितरण में गड़बड़ी की शिकायत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के सामने रखी।
अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उनकी पर्ची कट जाती है, लेकिन गैस सिलेंडर नहीं मिलता, जबकि एजेंसी रिकॉर्ड में डिलीवरी दर्शा देती है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल जांच के आदेश दिए। जिला विकास अधिकारी आनंद सिंह के नेतृत्व में गठित टीम, जिसमें क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्र और प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह शामिल रहे,
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
सीधे रुद्र भारत गैस एजेंसी पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर सिलेंडर की आपूर्ति, वितरण रजिस्टर, उपभोक्ताओं की पर्ची और वास्तविक डिलीवरी का मिलान करते हुए गहन जांच की।
जांच के दौरान एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें व्यवस्था की स्थिति को बयां कर रही थीं। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि रात में ही सेटिंग के माध्यम से सिलेंडर खपा दिए जाते हैं,
जिससे दिन में आम उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पाती। टीम ने सभी बिंदुओं पर साक्ष्य जुटाते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपने की बात कही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Website: https://ballialive.in/
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

