Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • जिलाधिकारी ने गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचने और आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए किसानों से किया अपील
  • ELECTION लाइव
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

जिलाधिकारी ने गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचने और आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए किसानों से किया अपील

इस बार किसानों को गेहूं की उपज बेचने में किसी तरह की कोई समस्या ना हो, इसके लिए पहले से ही पंजीकरण करना शुरू करवा दिया गया है. कहा कि सरकार के समर्थन मूल्य का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण अवश्य करवा लें.
Central Desk 21 February, 2024 1 minute read
District Magistrate appealed to farmers to sell wheat at government purchasing centers and vote in the upcoming Lok Sabha elections.
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि भवन सभागार में हुई किसान दिवस की बैठक
जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को सुन निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचने और आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए किसानों से किया अपील

 

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

बलिया से केके पाठक 

बलिया. किसान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कृषि भवन सभागार में किसान दिवस की बैठक आयोजित की गई. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की शिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उसका शीघ्र निस्तारण किया जाए.

खासकर कृषि, सिंचाई व बिजली विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से किसान भाइयों की बातों का ख्याल रखने को कहा.

किसान अखिलेश सिंह सहित अन्य किसानों ने फर्जी बिल आने का मामला उठाया और कहा कि प्रत्येक गांवों की लगभग यही समस्या है.

आप रैंडमली गांवों का सर्वे करवा सकते हैं। सौभाग्य योजना के तहत मीटर कनेक्शन भी नहीं हुआ है, कुछ लोग गांव में भी नहीं रहते हैं फिर भी उनके बिजली का बिल आ रहा है, सरकार की ओटीएस योजना का भी लाभ नहीं मिल रहा.

इसी प्रकार से किसानों ने विद्युत विभाग के तमाम समस्याओं को जिलाधिकारी से अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह को विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को इन तमाम प्रकार की समस्याओं का उल्लेख करते हुए चिट्ठी भेजने का निर्देश दिया.

इस अवसर पर किसानों ने कृषि से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. कुछ किसानों ने कहा कि कृषि से संबंधित भूमि विवाद के मामले राजस्व न्यायालयों में जमीन के अंश निर्धारण सहित अन्य मामले लंबे समय तक लंबित हैं और अधिकारी इसके निस्तारण में तत्परता नहीं दिखा रहे हैं, साथ ही चकबंदी के मामले में भी वकीलों के लगातार बहिष्कार को भी संज्ञान में लाने का अनुरोध किया।जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व विवाद संबंधी मामलों को सभी एसडीएम के माध्यम से निस्तारण कराने का प्रयास कर रहे हैं और स्वयं भी इसकी निगरानी कर रहे हैं। 10 माह से दूध मूल्य भुगतान लंबित होने के मामले पर जिलाधिकारी ने दुग्ध विभाग के प्रमुख सचिव को चिट्ठी भेजने का निर्देश दिया.

जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी किसानों से अनुरोध किया कि 15 मार्च से सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं क्रय किया जाएगा. जनपद में 71 गेहूं क्रय केंद्र खोले जाएंगे.

इस बार किसानों को गेहूं की उपज बेचने में किसी तरह की कोई समस्या ना हो, इसके लिए पहले से ही पंजीकरण करना शुरू करवा दिया गया है. कहा कि सरकार के समर्थन मूल्य का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण अवश्य करवा लें.

जिलाधिकारी ने आगामी लोकसभा चुनाव में जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किसानों से अपील किया कि वे और उनका परिवार वोट देने के लिए मतदान केंद्रों पर अवश्य जाएं.

साथ ही मतदान करने के लिए गांव और अपने आसपास के लोगों में जागरूकता अभियान भी चलाएं। कहा कि किसान भाई इस बार के चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए बढ़-चढ़ कर हिस्सा अवश्य लें.

जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी बैठक के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं रखी है, उसकी अगली बैठक से पहले तक समाधान करके आएँ, तभी इस किसान दिवस की बैठक सार्थकता सिद्ध होगी.

अन्य किसानों ने भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया, जिसके समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया.

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज सहित अन्य संबंधित अधिकारी व जनपद के किसान भाई मौजूद थे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया ब्रेकिंग न्यूज

Post navigation

Previous: पूर्व सभासद के उपर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लेने, प्रकरण की जांच की मांग को लेकर छ़ात्र नेताओं ने एसपी को सौंपा पत्रक
Next: यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा 22 फरवरी से

ये भी पढ़ें

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.