Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा 22 फरवरी से
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा 22 फरवरी से

जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम में स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए तीन शिफ्टों में 22 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है.
Central Desk 21 February, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
UP Secondary Education Council exam from 22nd February
यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा 22 फरवरी से
जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर स्ट्रांग रूम की निगरानी का लिया जायजा
निरीक्षण में लापरवाही बरतने पर कर्मचारी सस्पेंड

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

बलिया से केके पाठक 

बलिया. 22 फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन एवं शूचितापूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के साथ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर जिले में संचालित होने वाले बोर्ड परीक्षा के लिए बने स्ट्रांग रूम का जायजा लिया.

जिलाधिकारी द्वारा पहले से ही स्ट्रांग रूम के बाहर और भीतर दो कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे और कंट्रोल रूम के माध्यम से उसके पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी का प्रबंध किया गया है.

जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम में स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए तीन शिफ्टों में 22 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है.

जिलाधिकारी ने कंट्रोल रुम में ड्यूटी कर रहे सभी कर्मचारियों को विद्यालयों में बनाये गये स्ट्रांग रूम की प्रॉपर निगरानी रखने का निर्देश दिया.

उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि कंट्रोल रूम में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के काम करने का समय, नाम और मोबाइल नंबर कंट्रोल रूम के बाहर चिपका दें. साथ ही सभी अधिकारियों /कर्मचारियों के लिए उपस्थिति रजिस्टर बनवाने का निर्देश दिया.

कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों से स्ट्रांग रूम के बाहर और स्ट्रांग रूम के भीतर के सीसीटीवी कैमरे संबंधी अन्य तैयारियों की ओके रिपोर्ट मंगवा ले. उन्होंने कंट्रोल रूम से ही कुछ स्ट्रांग रुम के बाहर के दरवाजे और अलमारी की निगरानी को परखा.

निरीक्षण के दौरान, जब जिलाधिकारी दिशा निर्देश दे रहे थे, उसी समय एक कर्मचारी द्वारा मोबाइल इस्तेमाल करने को लेकर घोर लापरवाही मानते हुए और उसे वहां की ड्यूटी से हटाते हुए निलंबित करने का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया.

कहा कि कंट्रोल रूम में जितने भी अधिकारियों/ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, के द्वारा गड़बड़ी या लापरवाही मिलने पर, सबकी जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

सभी को चेताया कि संवेदनहीन और लापरवाह अधिकारी या कर्मचारी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. उन्होंने बोर्ड परीक्षा की गंभीरता को समझते हुए सभी को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निर्वहन करने का निर्देश दिया.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Bagiballia इंटरमीडिएट जिलाधिकारी डीएम परीक्षा पुलिस बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया हाईस्कूल

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचने और आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए किसानों से किया अपील
Next: आज की खास – खास ख़बरें / 21 February 2024

ये भी पढ़ें

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.