Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • दुल्हन की तरह सज कर मायानगरी के लिए चली कामायनी
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • राजनीति
  • लाइफ मंत्रा
  • स्पेशल/Exclusive

दुल्हन की तरह सज कर मायानगरी के लिए चली कामायनी

सांसद वीरेन्द्र सिंह ने अपने सम्बोधन में कामायनी एक्सप्रेस को बलिया जिले के मुख्यालय बलिया स्टेशन पर यात्रा विस्तार देने के लिए रेल मंत्री एवं रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया.
Central Desk 10 December, 2023 1 minute read
Dressed up like a bride, Kamayani left for Mayanagari.
दुल्हन की तरह सज कर मायानगरी के लिए चली कामायनी
सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर रहे मौजूद

 

वाराणसी/ बलिया . यात्रियों की सुविधा हेतु रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी सं 11072/11071 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस (कामायनी एक्सप्रेस) का बलिया रेलवे स्टेशन तक यात्रा विस्तार किया गया है . इस अवसर पर बलिया स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद बलिया वीरेन्द्र सिंह ने रविवार दिनांक 10 दिसम्बर 2023 को गाड़ी संo 11072 बनारस –लोकमान्य तिलक टर्मिनस (कामायनी एक्सप्रेस) को बलिया रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Dressed up like a bride, Kamayani left for Mayanagari.

इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में सांसद वीरेन्द्र सिंह ने अपने सम्बोधन में कामायनी एक्सप्रेस को बलिया जिले के मुख्यालय बलिया स्टेशन पर यात्रा विस्तार देने के लिए रेल मंत्री एवं रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय रेल यातायात का सबसे सुलभ एवं किफायती साधन है जो सस्ता होने के कारण आम जनता के लिये बहुत उपयोगी है.

Dressed up like a bride, Kamayani left for Mayanagari.

उन्होंने बताया कि बलिया क्षेत्र के निवासी लगातार बलिया से मुम्बई के लिए कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन की मांग कर रहे थे. इसी तरह जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैंने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को कई बार पत्र लिखकर कामायनी एक्सप्रेस को बलिया रेलवे स्टेशन तक यात्रा विस्तार करने और यात्रियों की माँग एवं मेरे लगातार अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु कामायनी एक्सप्रेस को बलिया रेलवे स्टेशन तक यात्रा विस्तार किया गया है.

Dressed up like a bride, Kamayani left for Mayanagari.

इससे बलिया जिले के यात्रियों विशेष कर व्यापारियों, कामगारों, किसानों एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को बहुत लाभ होगा.

Dressed up like a bride, Kamayani left for Mayanagari.

इसके अतिरिक्त उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी से अनुरोध किया कि बलिया रेलवे स्टेशन से महानगरों से जोड़ने वाली ट्रेनों में एक बोगी किसान के लिए मोटे आनाज के निर्यात के लिए अवश्य लगाए.

Dressed up like a bride, Kamayani left for Mayanagari.

उन्होंने क्षेत्रीय जनता को नसीहत देते हुए कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि जिस प्रकार रेलवे हमे अपनी समर्पित सेवाएं प्रदान करता है हम भी उसके राजस्व अर्जन का पूरा ध्यान रखें और अपना उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें.

Dressed up like a bride, Kamayani left for Mayanagari.

अब से बलिया रेलवे स्टेशन पर गाड़ी सं० 11072 बलिया – लोकमान्य तिलक टर्मिनल कामायनी एक्सप्रेस बलिया से 12:45 बजे प्रस्थान कर गाजीपुर सिटी से 14:00 बजे ,औड़िहार से 14:50 बजे तथा वाराणसी से 16:00 बजे छूटकर नियमित समय सारणी के अनुसार (लोकमान्य तिलक टर्मिनल ) मुम्बई के लिए प्रस्थान करेगी.

वापसी यात्रा में 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- बलिया कामायनी एक्सप्रेस मुम्बई से वाराणसी के समय सारणी के अनुसार वाराणसी जं से 19:55 बजे प्रस्थान कर औड़िहार से 20:50 बजे गाजीपुर सिटी से 21:30 बजे छुटकर रात 22:35 बजे बलिया पहुँचेगी. उन्होंने बलिया रेलवे स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस गाड़ी के यात्रा विस्तार के लिए शुभारम्भ पर सभी को बधाई दिया.

Dressed up like a bride, Kamayani left for Mayanagari.

इसके पूर्व सभी का स्वागत करते हुए मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने अपने स्वागत सम्बोधन में कहा कि मैं बलिया के सांसद वीरेन्द्र सिंह का हार्दिक स्वागत करता हूँ जिन्होंने अपने व्यस्ततम कार्यक्रमों में से अपना बहुमूल्य समय निकाल कर बलिया रेलवे स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस के यात्रा विस्तार का शुभारम्भ करने का हमारा अनुरोध स्वीकार करते हुए इस समारोह में उपस्थित हुए है.

इस समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सम्मानित जनप्रतिनिधियों का भी स्वागत किया .पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल यात्री प्रधान मंडल है जो अपने यात्रियों को उन्नत सुख सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु लगातार प्रयासरत है.

यात्री सुविधाओं के उन्नयन के क्रम में बलिया रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन को लगभग 34.93 करोड़ की लागत से यात्री सुविधा के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे है. बलिया रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास से जुड़ी विभिन्न सुविधाओ के लिए एक बार आपलोग को हार्दिक बधाई देता हूँ.

Dressed up like a bride, Kamayani left for Mayanagari.

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय सत्यम सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक प्रशांत कुमार , सहायक सुरक्षा आयुक्त उग्रसेन सिंह सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक,स्टेशन के रेलवे कर्मचारी एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थिति थी.
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जनसम्पर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने किया.

  • बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया रेलवे स्टेशन बलिया समाचार बागी बलिया भाजपा मंत्री मुम्बई रेलवे रेलवे स्टेशन वाराणसी वीरेंद्र सिंह मस्त सांसद सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त

Post navigation

Previous: आज की खास – खास ख़बरें / 09 December 2023
Next: अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.