Skip to content
16 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • न्यूज़ Shorts
  • 19 सितम्बर तक विद्युत समाधान सप्ताह, उपकेन्द्र पर करें अपनी शिकायत दर्ज
  • न्यूज़ Shorts

19 सितम्बर तक विद्युत समाधान सप्ताह, उपकेन्द्र पर करें अपनी शिकायत दर्ज

दो दिनों में 43 उपकेन्द्रों पर शिविर के माध्यम से 979 शिकायतें प्राप्त हुई एवं 712 का निराकरण भी किया गया. अधीक्षण अभियंता ने बताया है कि उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत हो तो निकटतम उपकेन्द्र पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं एवं शीघ्र अतिशीघ्र समस्या का निराकरण करवाना सुनिश्चित करें.
Central Desk 14 September, 2022 1 minute read
CPI (ML) held a meeting at Parashuram's place against electricity mismanagement(2)

– सभी उपकेंद्रों पर शिविर आयोजित कर शिकायतों का हो रहा निस्तारण

बलिया. 12 सितम्बर से 19 सितम्बर तक सभी उपकेन्द्रों पर शिविर आयोजित कर इस सप्ताह को “विद्युत समाधान सप्ताह” के रूप में मनाया जा रहा है. इन शिविरों में विद्युत उपभोक्ताओं की विभिन्न प्रकार की शिकायतों का समाधान किया जायेगा.

 

अधीक्षण अभियंता कार्यालय के कार्यालय अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं से उनके बकाये विद्युत बिलों का भुगतान प्राप्त करना एवं बिल सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण, कनेक्शन या लोड बढ़ाने या मीटर लगाने के आवेदन पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी. सभी प्रकार के विद्युत संयोजन (कनेक्शन) से सम्बन्धित शिकायतों का त्वरित निस्तारण, ट्रांसफार्मर फीडर, लोड/वोल्टेज अथवा जर्जर तार जैसी शिकायतों का हरसम्भव निदान भी होगा। झूल रहे ढीले तार अथवा विद्युत दुर्घटना की आशंका वाली लाईन/परिवर्तक के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों के अलावा विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों पर स्थापित जले/खराब/क्षतिग्रस्त मीटरों को बदलने के साथ-साथ पुराने मीटरों के स्थान पर नवीन मीटर स्थापित कराने का कार्य व अन्य विद्युत सम्बन्धी समस्याओं से सम्बन्धित निवेदनों एवं सुझावों पर विचार होगा.

 

शिविर के आयोजन एवं संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय अवर अभियन्ताओं व उप खण्ड अधिकारी को दी गयी है. शिविर का अनुश्रवण क्षेत्रीय स्तर पर मुख्य अभियन्ता (वितरण), मण्डल स्तर पर अधीक्षण अभियन्ता (वितरण) एवं खण्ड स्तर पर अधिशासी अभियन्ता (वितरण) करेंगे.

 

 

 

दो दिनों में 712 शिकायतों का निस्तारण

इसके तहत दो दिनों में 43 उपकेन्द्रों पर शिविर के माध्यम से 979 शिकायतें प्राप्त हुई एवं 712 का निराकरण भी किया गया. अधीक्षण अभियंता ने बताया है कि उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत हो तो निकटतम उपकेन्द्र पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं एवं शीघ्र अतिशीघ्र समस्या का निराकरण करवाना सुनिश्चित करें.

 

 

 

पेंशन अदालत अब 20 सितम्बर को

बलिया. राज्य सरकार के सेवानिवृत्त/ मृत सरकारी सेवकों के लम्बित पेंशन/ पारिवारिक पेंशन यथास्थान निस्तारित किये जाने के उद्देश्य से 19 सितम्बर को प्रातः 11 बजे मण्डलायुक्त महोदय की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में पेंशन अदालत का आयोजन किया गया था. अपरिहार्य कारण से तिथि में संशोधन करते हुए अब 20 सितम्बर को 11 बजे यथा स्थान पर आयोजित किया जायेगा. यह जानकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह ने दी है.

 

 

माह जुलाई का खाद्यान्न 14 से 20 सितंबर के मध्य निःशुल्क होगा वितरण

बलिया. जनपद के समस्त अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को सूचित करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि माह जुलाई के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का खाद्यान्न 14 से 20 सितंबर के मध्य प्रति यूनिट पांच किग्रा (केवल चावल) खाद्यान्न नि:शुल्क अपने उचित दर विक्रेता से प्राप्त करें. साथ ही जिन कार्ड धारकों के अंगूठा ई-पास मशीन पर आधार प्रमाणीकरण में असफल हो जाएगा उन्हें मोबाइल ओटीपी आधारित पाक्सी के माध्यम से वितरण किया जाएगा.

 

 

पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण

बलिया. जिला पूर्ति अधिकारी बलिया ने बताया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना अन्तर्गत अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को माह जुलाई 2022 के सापेक्ष वितरित होने वाले प्रति यूनिट 05 किग्रा (केवल चावल) खाद्यान्न का वितरण दिनांक 14-09-2022 से 20-09-2022 के मध्य निःशुल्क कराया जायेगा. जिन कार्डधारकों के अंगूठा ई-पॉस मशीन पर आधार प्रमाणीकरण में असफल हो जायेंगे उन्हें मोबाइल ओ०टी०पी० आधारित प्राक्सी के माध्यम से दिनांक 20-09-2022 को वितरण किया जायेगा.

 

जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि वह माह जुलाई 2022 के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का खाद्यान्न दिनांक 14-09-2022 से 20-09-2022 के मध्य प्रति यूनिट 05 किग्रा (केवल चावल) खाद्यान्न निःशुल्क अपने उचित दर विक्रेता से प्राप्त करें. माह अगस्त 2022 में जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार विकास खण्डवार / उचित दर विक्रेताबार नोडल / पर्यवेक्षणीय अधिकारी की ड्यूटी वितरण हेतु लगायी गयी थी. उन्ही नोडल/पर्यवेक्षणीय अधिकारियों के द्वारा उक्त वितरण का पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जायेगा.

 

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Tags: विद्युत

Post navigation

Previous: पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी सहित सपा विधायक की लखनऊ में घरों में नजर बन्दी पर सपाइयों द्वारा प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग
Next: रेवती पुलिस ने 30 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपियों को किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

ambulance
  • Accident
  • Front Page
  • न्यूज़ Shorts
  • फोटो गैलरी
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News :- ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, नाबालिग गंभीर

Ashish 24 January, 2026
SNAKE
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • न्यूज़ Shorts
  • स्वास्थ्य

सर्पदंश से बचाव के लिए क्या करें और क्या ना करें

General Desk 30 April, 2025
Result
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • न्यूज़ Shorts
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा
  • वायरल VIDEO
  • स्पेशल/Exclusive

ये हैं UPSC 2024 के टॉप 10 कैंडिडेट्स:

Ashish 22 April, 2025

Recent Posts

  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.