Skip to content
24 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • घाघरा की खौफनाक लहरें लाल निशान छूने को बेताब
  • Uncategorised

घाघरा की खौफनाक लहरें लाल निशान छूने को बेताब

मंगलवार को अपराह्न जलस्तर 61.590 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान 64.010 मीटर से 2.420 मीटर कम है. सोमवार को घाघरा का जलस्तर 61.155 मीटर दर्ज किया गया था. यह केंद्रीय जल आयोग का आंकड़ा है. पांच दिन तक लगातार घटाव पर रही घाघरा नदी के जलस्तर में बहुत तेजी से वृद्धि शुरू हो गई है. इसी के साथ कई स्थानों पर कटान से उपजाऊ भूमि नदी में समाती जा रही है. घाघरा के जलस्तर में वृद्धि का क्रम देखकर तटवर्ती बाशिंदों के होश उड़ गए हैं. पिछले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 0.435 मीटर की अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. करीब 60 डिसमिल ऊपजाऊ भूमि कटान की भेंट चढ़ चुकी है. उधर डुंहा स्थित बनखंडी नाथ मठ की सुरक्षा के लिए कुछ महीने पहले सुरक्षा कवच के ध्वस्त हो जाने से स्थानीय साधु-संतों की भी नींद हराम हो गई है.
News Desk 5 July, 2016 1 minute read
5_BALLIA_LIVE_3

बलिया लाइव ब्यूरो

बलिया। मंगलवार को अपराह्न जलस्तर 61.590 मीटर  दर्ज किया गया, जो लाल निशान 64.010 मीटर से 2.420 मीटर कम है. सोमवार को घाघरा का जलस्तर 61.155 मीटर दर्ज किया गया था. यह केंद्रीय जल आयोग का आंकड़ा है. पांच दिन तक लगातार घटाव पर रही घाघरा नदी के जलस्तर में बहुत तेजी से वृद्धि शुरू हो गई है. इसी के साथ कई स्थानों पर कटान से उपजाऊ भूमि नदी में समाती जा रही है. घाघरा के जलस्तर में वृद्धि का क्रम देखकर तटवर्ती बाशिंदों के होश उड़ गए हैं. पिछले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 0.435 मीटर की अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. करीब 60 डिसमिल ऊपजाऊ भूमि कटान की भेंट चढ़ चुकी है. उधर डुंहा स्थित बनखंडी नाथ मठ की सुरक्षा के लिए कुछ महीने पहले सुरक्षा कवच के ध्वस्त हो जाने से स्थानीय साधु-संतों की भी नींद हराम हो गई है. बहराइच से मिली सूचना के मुतिबक बैराजों से सवा 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से ने घाघरा ने रौद्र रूप धारण कर लिया है.

बेल्थरा बाजार, सोनबरसा, हल्दीरामपुर में खलबली

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक सोमवार को पूर्वाह्न जलस्तर में स्थिरता के बाद वृद्धि शुरू हो गई है. पहले जलस्तर में एक से डेढ़ सेमी वृद्धि का सिलसिला चल रहा था. मंगलवार की दोपहर से ही चार सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से वृद्धि हो रही है. जलस्तर में लगातार हो रहे वृद्धि से तटवर्ती चैनपुर दिलवरा, तूर्तीपार, मुजौना, उभांव, करीमगंज, मठिया, महुआतर, सबुनियां, खैराखास, बेल्थरा बाजार, सोनबरसा, हल्दीरामपुर आदि तटवर्ती क्षेत्रों में खलबली मची हुई है. इसी तरह अगर जलस्तर बढ़ता रहा तो जलस्तर लाल निशान को पार कर जाएगा.

बाढ़ से आम लोगों को बचाने के मुकम्मल इंतजाम – एडीएम

उधर, पहिया में कटान शुरू हो जाने से पिछले एक पखवारे में कुल पांच एकड़ भूमि नदी की धारा में विलीन हो चुकी है. कटान धीरे-धीरे आबादी की ओर बढ़ रही है. ऐसे में यादव बस्ती और ऐतिहासिक रामलीला मंच के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. गंगा, घाघरा व टोंस नदियों के जलस्तर में हो रहे वृद्धि पर निगरानी रखने के लिए कुल 33 बाढ़ चौकियां बनाई गई है. एडीएम बच्चालाल मौर्य ने बताया कि बांसडीह तहसील में चांदपुर दियर, जूनियर हाईस्कूल मनियर, जूनियर हाईस्कूल सुल्तानपुर, सिंचाई विभाग कार्यालय पर्वतपुर, केवसर, रसड़ा तहसील में टोंस  नदी के जलस्तर की निगरानी के लिए प्रधानपुर, लखनेश्वरडीह,  कुरेम, सराय  भारती,  नगपुरा, बैरिया तहसील क्षेत्र में बहुआरा,  नौरंगा, कोड़हरा, नौबरार,  दयाछपरा, रामपुर कोड़हरा, भुसौला में चौकियां बनाई गईं हैं. जबकि घाघरा के जलस्तर पर निगरानी के लिए  बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र में तुर्तीपार, टंगुनिया, हल्दीरामपुर, तेलमा जमालउद्दीनपुर,  शिवाल, शिवपुर, रामपुर, चांददियर, गोपाल नगर, वशिष्ठ नगर, भिंडकुंड, चैनपुर गुलौरा, बेल्थरा बाजार, बहुता चक, चौकिया मोड़ को बाढ़ निगरानी चौकी बनाई गई है. चौकियों पर विशेष रूप से प्रशासनिक अधिकारियों  एवं कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है. इन चौकियों से नदियों के जलस्तर में वृद्धि को लेकर खास नजर रखी जाएगी. बाढ़ से आम लोगों को बचाने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं.

घाघरा ने उड़ाई पूरे सूबे की नींद

  • गंगा व घाघरा के कटान का दंश झेलना द्वाबा (बलिया) के लोगों की भी नियति बन गई है. प्रति वर्ष बसना व उजड़ना लोगों के जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. बाढ़ व कटान से निजात दिलाने के लिए सरकार ने अब तक अरबों रुपये खर्च किए होंगे, लेकिन नतीजा सिफर है.
  • तराई व नेपाल के पहाड़ों पर हो रही भारी वर्षा से घाघरा नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ा है. बहराइच में तो कई गांवों के अस्तित्व पर संकट के बादल मडरा रहे हैं. घाघरा ने महसी तहसील क्षेत्र के गांवों में कहर बरपाना शुरू भी कर दिया है.
  • सीतापुर में घाघरा  के बढ़ते जल स्तर ने तमाम गांवों में हड़कंप मचा दिया है. कुछ गांव टापू बनने के मुहाने पर हैं तो कुछ में पानी इतना बढ़ गया है कि कटान जैसे हालात कभी भी शुरू हो सकते हैं.
  • बस्ती के दुबौलिया विकास खंड क्षेत्र से गुजरती है घाघरा नदी. वर्ष 1995  में विक्रमजोत-धुसवां तटबंध के किनारे नदी और बांध के बीच बसे लगभग दर्जन भर गांवों की सुरक्षा के लिए मोजपुर-किशुनपुर रिंग बांध बनाया गया था. उसकी जर्जर हालत को भांप कर ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाल लिया है.
  • आजमगढ़ में सगड़ी तहसील से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है. इस वजह से देवारावासियों की धड़कने बढ़ने लगी हैं. पिछले बारह घंटे में घाघरा के जलस्तर में 34 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है.
  • देवरिया में पंद्रह घंटे के भीतर नदी के जलस्तर में करीब 65 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है. थाना घाट पर बने मापक पर घाघरा 64.25 मीटर पर प्रवाहित हो रही थी. पानी बढ़ने के बाद दक्षिणी किनारे के साथ-साथ उत्तरी तट पर भी नदी का दबाव बढ़ा है. राजपुर देवार, विशुनपुर देवार, परसिया कूर्ह देवार के साथ ही कपरवार संगम तट से परसिया कूर्ह तक घाघरा की लहरें कृषि योग्य भूमि निगल रही हैं.
Tags: बाढ़

Post navigation

Previous: बंगाली खां नहीं रहे
Next: निम्न वर्गीय कर्मचारियों को थमाया झुनझुना – अजय कुमार

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.