दो पक्षों में मारपीट 3 लोग घायल

news update ballia live headlines

सिकंदरपुर, बलिया. थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गोसाईपुर निवासी 22 वर्षीय शुभम दुबे एवं 25 वर्षीय मनीष कुमार यादव बसारीखपुर से बाजार करके घर जा रहे थे कि पीछे से साइकिल लेकर बसारीखपुर गांव निवासी 28 वर्षीय जियाउल मुस्तफा आ गए और पीछे से उनकी साइकिल शुभम दुबे में लड़ गई और वह गिर गए।

 

गिरने के बाद दोनों पक्षों में तू-तू, मैं-मैं होने लगी। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। जैसे ही खबर जियाउल हसन के घर पहुंची कि लड़कों ने मारपीट की है घर के लोगों ने समूह में पहुंच कर दोनों युवकों को मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।

 

घायल अवस्था में समुदायिक स्वास्थ्य सिकंदरपुर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार चल रहा है वहीं थानाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि मारपीट में 11 लोग नामजद है उसमें से 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

(सिकंदरपुर संवाददाता संतोष शर्मा की रिपोर्ट)