Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बेहतर उत्पादकता प्राप्त करने वाले 26 किसान हुए सम्मानित
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बेहतर उत्पादकता प्राप्त करने वाले 26 किसान हुए सम्मानित

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस को 'किसान सम्मान दिवस' के रूप में मनाया गया. ऑफिसर्स क्लब में किसान गोष्ठी और किसान मेला आयोजित किया गया.
Central Desk 23 December, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
KissanDiwas_Ballia
  • चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर किसान गोष्ठी व मेला का आयोजन
  • किसानों के चेहरे पर रौनक लाने के प्रति सरकार प्रतिबद्ध: संजय यादव

बलिया: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस को ‘किसान सम्मान दिवस’ के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर सोमवार को ऑफिसर्स क्लब में किसान गोष्ठी और किसान मेला आयोजित किया गया.

इसमें कृषि से जुड़े विभागों के अलावा प्राइवेट संस्थाओं ने स्टाल लगाकर किसानों को लाभकारी जानकारी दी. इस दौरान 26 किसानों को पुरस्कृत किया गया.

गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिकंदरपुर के विधायक संजय यादव और विशिष्ट अतिथि डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने चौधरी चरण सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

मुख्य अतिथि विधायक संजय यादव ने सबसे पहले बेहतर उत्पादकता प्राप्त करने वाले किसानों को बधाई दी. उन्होंने वहां मौजूद किसानों को भरोसा दिलाया कि उऩकी गम्भीर समस्याओं को जरूरत पड़ने पर सदन में उठाएंगे.

उन्होंने कहा कि उत्पाद की लागत का दुगना दाम किसान को दिलाने की दिशा में सरकार जरूरी कदम उठा रही है. क्रय केंद्रों के जरिये तीन दिनों के अंदर फसल का उचित मूल्य किसानों के खाते में दिया जा रहा है.

विधायक ने कहा कि योगी सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक में ही किसानों के कर्ज माफी का फैसला हुआ. छह हजार रुपये सालाना किसान सम्मान निधि के जरिए दिये.

डीएम ने फ़ूड प्रॉसेसिंग यूनिट लगाने पर दिया जोर

फसल उत्पादकता का सही मूल्य किसान को ही मिले, इसके लिए डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने जरूरी बातें बताई. उन्होंने फ़ूड प्रॉसेसिंग यूनिट लगाने की सम्भावनाओं पर विशेष जोर दिया.

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार कृषि के क्षेत्र में अनेक योजनाएं चला रही है. उसके सही क्रियान्वयन की जरूरत है. इसमें कृषि से जुड़े अधिकारी व किसान दोनों को रुचि लेने की जरूरत है. सही समय पर सही किसानों को लाभ मिलेगी, तभी योजनाओं की सार्थकता सिद्ध हो सकती है.

उन्होंने किसानों से कहा कि कृषि रक्षा, खाद्य प्रसंस्करण, मत्स्य, उद्यान आदि विभागों की योजनाओं के जरिए भी आर्थिक विकास सम्भव है. जिलाधिकारी ने कहा कि गो-आश्रय स्थलों पर बेहतर व्यवस्था पर विशेष फोकस है. इसमें किसानों व आम नागरिक का भी सहयोग अपेक्षित होगा. सम्बोधन के दौरान किसानों से सीधा संवाद कर सुझाव भी लेते रहे.

उप निदेशक कृषि ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कृषि विभाग की विभिन्न योजनाएं बतायीं. वहीं, जिला उद्यान अधिकारी, मत्स्य अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी ने औद्योगिक खेती, मछली पालन व पशुपालन से जुड़ी योजनाओं के लाभ से किसानों के आर्थिक विकास पर बल दिया.

कार्यक्रम में किसान संघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह समेत अन्य प्रगतिशील किसानों ने खेती-किसानी में आ रही कुछ बाधाओं पर प्रकाश डाला.

इससे पहले विधायक व डीएम ने मेले में लगे दो दर्जन से अधिक स्टालों का मुआयना किया. साथ ही किसानों से इन स्टालों से जानकारी लेकर खेती में आर्थिक विकास की सम्भावनाओं को तलाशने कहा.

इस मौके पर सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी सन्तोष यादव, कृषि अधिकारी रविप्रकाश श्रीवास्तव, समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी, कृषि वैज्ञानिक गोपाल जी, कृषि से जुड़े अन्य अधिकारी व जिले से आए सैकड़ों किसान मौजूद थे. संचालन प्रोबेशन अफसर कृष्णकांत राय ने किया.

इन 26 किसानों का हुआ सम्मान

किसान गोष्ठी में सम्मानित होने वाले किसानों में लल्लन राम बहादुरपुर, हरिनारायण यादव मानगढ़, रविंद्र वर्मा टेंगरही, चंद्रिका यादव कुल्लापुर, सूर्य प्रकाश पांडे शंकरपुर, विश्वजीत शर्मा कठौड़ा, श्याम बिहारी राय रामपुर शामिल थे. वहीं, बाबूराम वर्मा रजौली, भरत प्रसाद व नंदजी निवासी शेर, मुन्ना यादव गौरा, मदन सिंह चितबड़ागांव, हर्षदेव हल्दी, विश्वजीत सिंह पोखरा, चंद्रप्रकाश सिंह मनियर, श्याम सुंदर वर्मा चिलकहर, अनुराग चौरसिया मनियर, रामजीत वर्मा डुंहा को भी सम्मानित किया गया. साथ ही, विनय कुमार बाँसडीह, शिवनाथ सिंह अमहरपट्टी, दीपक सिंह पतोई, कासिफ हसन निवासी बहोरवा, गोकुल निवासी चौकिया, कयूम बिठुवा, संजय सिंह डेहरी कोटवारी व महाराणा प्रताप मासूमपुर भी सम्मानित हुए. कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया.

प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुए बलिया जनपद के  तीन किसान

प्रदेश स्तर पर सम्मानित होने वाले किसानों में जनपद के तीन किसान शामिल थे. इसमें संतोष कुमार राय निवासी नरही ने मसूर की उत्पादकता में पूरे प्रदेश में प्रथम, जबकि दिलीप सिंह निवासी कटया (रसड़ा) ने द्वितीय स्थान पाया. धीरेंद्र श्रीवास्तव निवासी उरैनी नगरा गेहूं की उत्पादकता में पूरे प्रदेश में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पर रहे.

Related

Tags: किसान किसान दिवस किसान मेला चौधरी चरण सिंह जन्मदिवस डीएम विधायक सम्मानित सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: कोटवारी मार्ग के मिरनगंज में बोलेरो की टक्कर से व्यक्ति घायल
Next: मानक के विपरीत बनती सड़क पर जेसीबी चलवायी विधायक ने

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.