Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • तब कवि घाघ की कहावतों पर ही चलती थी दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

तब कवि घाघ की कहावतों पर ही चलती थी दुनिया

ग्रामीणों की धारणा है कि घाघ की कहावतें प्राय: सत्‍य साबित होती हैं. प्रस्‍तुत है कवि घाघ की कहावतों की एक गहन पड़ताल...........
News Desk 7 April, 2017 1 minute read
KISAN

स्‍वास्‍थ्‍य, मौसम और खेती के प्रति आज भी बहुत कुछ बताती हैं घाघ की कहावतें
लवकुश सिंह

आज के समय में टीवी व रेडियो पर मौसम संबंधी जानकारी मिल जाती है. स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहने के भी सैकड़ों सुझाव मिल जाते हैं, किंतु सदियों पहले न टीवी-रेडियो थे, न सरकारी मौसम विभाग. ऐसे समय में महान किसान कवि घाघ, भड्डरी व नागार्जुन की कहावतें खेतिहर समाज, गांव के खानपान आदि के मामले में मार्गदर्शन करती रही हैं. यूपी-बिहार के गांवों में उनकी कहावतें आज भी काफी लोकप्रिय हैं, जहां वैज्ञानिकों के मौसम संबंधी अनुमान भी गलत हो जाते हैं, स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी आज के डाक्‍टरों के सलाह से भी काफी आगे निकल जाती है घाघ की वह कहावतें. ग्रामीणों की धारणा है कि घाघ की कहावतें प्राय: सत्‍य साबित होती हैं. प्रस्‍तुत है कवि घाघ की कहावतों की एक गहन पड़ताल………..

घाघ की कहावतों के अनुसार सावन हरे, भादो चइत, क्वार मास गुड़ खाए मीन अर्थात सावन महीने में हरे भादो मास में चिरैता, अश्विन मास में गुड़ का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है. कार्तिक मूली, अगहन तेल, पौष में करे दूध से मेल, अर्थात कार्तिक महीने में मूली, अगहन में तेल तथा पौष माह में दूध का सेवन उत्तम है. माघ मास घिउ खिचड़ी खाए, फागुन उठकै प्रात: नहाए अर्थात माघ मास में घी खिचड़ी का सेवन करना चाहिए एवम फाल्गुन में सूर्योदय से पूर्व स्नान करना सेहत के लिए अच्छा होता है.

चैत मास में नीम बेलहनी, वैसाखे खाय भात जरूरी अर्थात चैन मास में नीम जैसा तीता भोजन करना चाहिए एवं बैसाख महीने में चावल खाना चाहिए. जेठ मास जो दिन में सोए, ओकर जर असाढ़ में रोए. सावन साग न भादो दही, क्वार करैला न कार्तिक मही अर्थात सावन माह में साग, भादो में दही, अश्विन माह में करैला व कार्तिक माह में मट्ठा का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है. पौष गहन जीर, पुषे धना, माघे मिश्री, फाल्गुन चना अर्थात अगहन महीने में जारी, पौष माह में धनिया, माघ महीने में मिश्री एवं फागुन में चने का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.

मौसम और खेती-बारी पर घाघ की कहावतें

  • सर्व तपै जो रोहिनी, सर्व तपै जो मूर, परिवा तपै जो जेठ की, उपजै सातो तूर.
    यदि रोहिणी भर तपे और मूल भी पूरा तपे तथा जेठ की प्रतिपदा तपे तो सातों प्रकार के अन्न पैदा होंगे.
  • लगे शुक्र की बादरी, रहे शनीचर छाय, तो यों भाखै भड्डरी, बिन बरसे ना जाए.
    यदि शुक्रवार के बादल शनिवार को छाए रह जाएं, तो भड्डरी कहते हैं कि वह बादल बिना पानी बरसे नहीं जाएंगे.
  • भादों की छठ चांदनी, जो अनुराधा होय, ऊबड़ खाबड़ बोय दे, अन्न घनेरा होय.
    यदि भादो सुदी छठ को अनुराधा नक्षत्र पड़े तो, ऊबड़-खाबड़ जमीन में भी उस दिन अन्न बो देने से बहुत पैदावार होती है.
  • अद्रा भद्रा कृत्तिका, अद्र रेख जु मघाहि, चंदा ऊगै दूज को सुख से नरा अघाहि.
    यदि द्वितीया का चन्द्रमा आर्द्रा नक्षत्र, कृत्तिका, श्लेषा या मघा में अथवा भद्रा में उगे तो मनुष्य सुखी रहेंगे.
  • सोम सुक्र सुरगुरु दिवस, पौष अमावस होय, घर घर बजे बधावनो, दुखी न दीखै कोय.
    यदि पूस की अमावस्या को सोमवार, शुक्रवार बृहस्पतिवार पड़े तो घर घर बधाई बजेगी-कोई दुखी न दिखाई पड़ेगा.
  • सावन पहिले पाख में, दसमी रोहिनी होय, महंग नाज अरु स्वल्प जल, विरला विलसै कोय.
    यदि श्रावण कृष्ण पक्ष में दशमी तिथि को रोहिणी हो तो समझ लेना चाहिए अनाज महंगा होगा और वर्षा स्वल्प होगी, विरले ही लोग सुखी रहेंगे
  • पूस मास दसमी अंधियारी, बदली घोर होय अधिकारी।
    सावन बदि दसमी के दिवसे, भरे मेघ चारो दिसि बरसे।
    यदि पूस बदी दसमी को घनघोर घटा छायी हो तो सावन बदी दसमी को चारों दिशाओं में वर्षा होगी. कहीं कहीं इसे यों भी कहते हैं-‘काहे पंडित पढ़ि पढ़ि भरो, पूस अमावस की सुधि करो.
  • पूस उजेली सप्तमी, अष्टमी नौमी जाज, मेघ होय तो जान लो, अब सुभ होइहै काज.
    यदि पूस सुदी सप्तमी, अष्टमी और नवमी को बदली और गर्जना हो तो सब काम सुफल होगा अर्थात् सुकाल होगा.
  • अखै तीज तिथि के दिना, गुरु होवे संजूत, तो भाखैं यों भड्डरी, उपजै नाज बहूत.
    यदि वैशाख में अक्षम तृतीया को गुरुवार पड़े तो खूब अन्न पैदा होगा.

आकाल और सुकाल पर भी सचेत करती हैं कहावतें

  • सावन शक्ला सप्तमी, जो गरजै अधिरात, बरसै तो झुरा परै, नाहीं समौ सुकाल.
    यदि सावन सुदी सप्तमी को आधी रात के समय बादल गरजे और पानी बरसे तो झुरा पड़ेगा; न बरसे तो समय अच्छा बीतेगा.
  • असुनी नलिया अन्त विनासै, गली रेवती जल को नासै। भरनी नासै तृनौ सहूतो,
    कृतिका बरसै अन्त बहूतों.
    यदि चैत मास में अश्विनी नक्षत्र बरसे तो वर्षा ऋतु के अन्त में झुरा पड़ेगा; रेतवी नक्षत्र बरसे तो वर्षा नाममात्र की होगी; भरणी नक्षत्र बरसे तो घास भी सूख जाएगी और कृतिका नक्षत्र बरसे तो अच्छी वर्षा होगी.
  • आसाढ़ी पूनो दिना, गाज बीजु बरसंत, नासे लच्छन काल का, आनंद मानो सत.
    आषाढ़ की पूर्णिमा को यदि बादल गरजे, बिजली चमके और पानी बरसे तो वह वर्ष बहुत सुखद बीतेगा.

वर्षा पर के संबंध में सटीक है उनकी भविष्‍यवाणी

  • रोहिनी बरसै मृग तपै, कुछ कुछ अद्रा जाय, कहै घाघ सुने घाघिनी, स्वान भात नहीं खाय.
    यदि रोहिणी बरसे, मृगशिरा तपै और आर्द्रा में साधारण वर्षा हो जाए तो धान की पैदावार इतनी अच्छी होगी कि कुत्ते भी भात खाने से ऊब जाएंगे और नहीं खाएंगे.
  • उत्रा उत्तर दै गयी, हस्त गयो मुख मोरि, भली विचारी चित्तरा, परजा लेइ बहोरि
    उत्तर नक्षत्र ने जवाब दे दिया और हस्त भी मुंह मोड़कर चला गया. चित्रा नक्षत्र ही अच्छा है कि प्रजा को बसा लेता है. अर्थात् उत्तरा और हस्त में यदि पानी न बरसे और चित्रा में पानी बरस जाए तो उपज अच्छी होती है.
  • खनिके काटै घनै मोरावै, तव बरदा के दाम सुलावै.
    ऊंख की जड़ से खोदकर काटने और खूब निचोड़कर पेरने से ही लाभ होता है, तभी बैलों का दाम भी वसूल होता है.
  • हस्त बरस चित्रा मंडराय, घर बैठे किसान सुख पाए.
    हस्त में पानी बरसने और चित्रा में बादल मंडराने से (क्योंकि चित्रा की धूप बड़ी विषाक्त होती है) किसान घर बैठे सुख पाते हैं.
  • हथिया पोछि ढोलावै, घर बैठे गेहूं पावै।
    यदि इस नक्षत्र में थोड़ा पानी भी गिर जाता है तो गेहूं की पैदावार अच्छी होती है.
  • जब बरखा चित्रा में होय, सगरी खेती जावै खोय.
    चित्रा नक्षत्र की वर्षा प्राय: सारी खेती नष्ट कर देती है.
  • जो बरसे पुनर्वसु स्वाती, चरखा चलै न बोलै तांती.
    पुनर्वसु और स्वाती नक्षत्र की वर्षा से किसान सुखी रहते है कि उन्हें और तांत चलाकर जीवन निर्वाह करने की जरूरत नहीं पड़ती.
  • जो कहुं मग्घा बरसै जल, सब नाजों में होगा फल.
    मघा में पानी बरसने से सब अनाज अच्छी तरह फलते हैं.
  • जब बरसेगा उत्तरा, नाज न खावै कुत्तरा.
    यदि उत्तरा नक्षत्र बरसेगा तो अन्न इतना अधिक होगा कि उसे कुते भी नहीं खाएंगे.
  • दसै असाढ़ी कृष्ण की, मंगल रोहिनी होय,सस्ता धान बिकाइ हैं, हाथ न छुइहै कोय.
    यदि असाढ़ कृष्ण पक्ष दशमी को मंगलवार और रोहिणी पड़े तो धान इतना सस्ता बिकेगा कि कोई हाथ से भी न छुएगा.
  • असाढ़ मास आठें अंधियारी,जो निकले बादर जल धारी.
    चन्दा निकले बादर फोड़, साढ़े तीन मास वर्षा का जोग.
    यदि असाढ़ बदी अष्टमी को अन्धकार छाया हुआ हो और चन्द्रमा बादलों को फोड़कर निकले तो बड़ी आनन्ददायिनी वर्षा होगी और पृथ्वी पर आनन्द की बाढ़-सी आ जाएगी.
  • असाढ़ मास पूनो दिवस, बादल घेरे चन्द्र, तो भड्डरी जोसी कहैं, होवे परम अनन्द.
    यदि आसाढ़ी पूर्णिमा को चन्द्रमा बादलों से ढंका रहे तो भड्डरी ज्योतिषी कहते हैं कि उस वर्ष आनन्द ही आनन्द रहेगा.

किसानों के पैदावार से जुड़ी कहावतें

  • रोहिनी जो बरसै नहीं, बरसे जेठा मूर,एक बूंद स्वाती पड़ै, लागै तीनिउ नूर.
    यदि रोहिनी में वर्षा न हो पर ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र बरस जाए तथा स्वाती नक्षत्र में भी कुछ बूंदे पड़ जाएं तो तीनों अन्न (जौ, गेहूं, और चना) अच्छा होगा.
    गहिर न जोतै बोवै धान, सो घर कोठिला भरै किसान.
    गहरा न जोतकर धान बोने से उसकी पैदावार खूब होती है.
  • गेहूं भवा काहें, असाढ़ के दुइ बाहें।
    गेहूं भवा काहें, सोलह बाहें नौ गाहें।
    गेहूं भवा काहें,सोलह दायं बाहें।
    गेहूं भवा काहें,कार्तिक के चौबाहें।
    गेहूं पैदावार अच्छी कैसे होती है ? आषाढ़ महीने में दो बांह जोतने से; कुल सोलह बांह करने से और नौ बार हेंगाने से; कार्तिक में बोवाई करने से पहले चार बार जोतने से.
  • गेहूं मटर सरसी, औ जौ कुरसी.
    गेहूं और मटर बोआई सरस खेत में तथा जौ की बोआई कुरसौ में करने से पैदावार अच्छी होती है.
  • पुरुवा रोपे पूर किसान, आधा खखड़ी आधा धान.
    पूर्वा नक्षत्र में धान रोपने पर आधा धान और आधा पैया (छूछ) पैदा होता है.
  • पुरुवा में जिनि रोपो भैया, एक धान में सोलह पैया।
    पूर्वा नक्षत्र में धान न रोपो नहीं तो धान के एक पेड़ में सोलह पैया पैदा होगा.
  • कन्या धान मीनै जौ, जहां चाहै तहंवै लौ.
    कन्या की संक्रान्ति होने पर धान (कुमारी) और मीन की संक्रान्ति होने पर जौ की फसल काटनी चाहिए.
  • आद्रा में जौ बोवै साठी, दु:खै मारि निकारै लाठी.
    जो किसान आद्रा में धान बोता है वह दु:ख को लाठी मारकर भगा देता है ।

Post navigation

Previous: अब बीते जमाने की बात हो गई डोली
Next: दलछपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास युवक का शव मिला

ये भी पढ़ें

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.