रेवती में छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

रेवती (बलिया)। गोपाल जी स्नाकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शुक्रवार के दिन मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई. रैली को एसडीएम बांसडीह राधेश्याम पाठक तथा विद्यालय के उप प्रबन्धक अजीत श्रीवास्तव संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया.

रैली बस स्टैण्ड, थाना, बाजार, बड़ी मस्जिद, हनुमान चबूतरा, सेनानी पथ होते हुए बीआरसी प्रांगण पहुंची. जहां एसडीएम श्री पाठक ने छात्र-छात्राओं सहित उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अच्छी सरकार के लिए हमें स्वस्थ्य मन से मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए. मतदान हमारा मौलिक अधिकार है. खण्ड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश दूबे ने कहा कि जिनका भी नाम मतदाता सूची में शामिल हो चुका है,  वे निश्चित ही मतदान करें. मौके पर उमा शंकर मिश्र, डॉ.अरविन्द सिंह, डॉ.काशीनाथ सिंह, सन्तोष यादव, नारायण जी यादव,  अमित सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, प्रेम जी चौबे, अरविन्द पाण्डेय, दिनेश वर्मा, राकेश वर्मा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं.

लेटेस्ट अपडेट