Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया में 18 हजार नव युवा पहली बार वोट डालेंगे
  • जिला जवार

बलिया में 18 हजार नव युवा पहली बार वोट डालेंगे

इस दिन नोडल अधिकारी के प्रयास से एक लाख मतदाता जागरूकता से सम्बंधित स्लोगन वाले पोस्टर एकत्रित होने का अनुमान किया गया है.
News Desk 21 January, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
VOTE

बलिया। आगामी 25 जनवरी को 7वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी बलिया गोविन्द राजू एनएस की अध्यक्षता में स्वीप के नोडल अधिकारी/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह के निर्देशन में एक भव्य मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है. इस दिन नोडल अधिकारी के प्रयास से एक लाख मतदाता जागरूकता से सम्बंधित स्लोगन वाले पोस्टर एकत्रित होने का अनुमान किया गया है.

इस दिन स्टेडियम में जिले भर से संभ्रांत नागरिक, छात्र छात्राएं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्त्ता और अधिकारियो की 10 हज़ार संख्या एकत्र होने की बात बताई जा रही है. स्टेडियम में कॉलेजो और स्कूलों के छात्र छात्राओं के विभिन्न वर्गों में पोस्टर प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता, निबन्ध और वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है. जिसके विजेताओं को जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा. इन सभी प्रतियोगिताओ का विषय मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी होगी.

इसके अलावा जनपद के वरिष्ठ रंगकर्मी विवेकानन्द सिंह द्वारा लिखित निर्देशित अभिनीत नाटक मजबूत लोकतंत्र सबकी भागेदारी का मंचन होगा. साथ ही जनपद के सुप्रसिद्ध लोक गायकों गोपाल राय, कमल मांझी समेत आधा दर्जन कलाकारों के लोकगीत भी प्रस्तुत किये जायेंगे. उपस्थित 10 हज़ार लोगों को जिलाधिकारी द्वारा निष्पक्ष और राष्ट्रहित में मतदान करने की शपथ दिलायी जायेगी. स्वीप के नोडल अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि दो विधानसभा क्षेत्रों में सबसे कम मतदान वाले मतदान केंद्रों की पहचान कर ली गयी है तथा शेष चार विधान सभा क्षेत्रों के भी कम मतदान वाले केंद्रों की पहचान करने के लिये युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है.

साथ ही 25 जनवरी को बैलूनों पर जागरूकता पैदा करने वाले स्लोगन लिखकर उड़ाया जायेगा. जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने अपने संबोधन में बताया कि इस बार लगभग 30 हज़ार नये मतदाता बनाये गये है, जिसमे लगभग 18 हज़ार पहली बार 18 वर्ष की उम्र पूर्ण करके मतदाता बने युवा है. बताया कि इस बार जनपद में 14,500 दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित करके उनके बूथों पर रैम्प के साथ ही व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गयी है. कहा कि जनपद में महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत कम होने के कारण इस बार इनके मतदान प्रतिशत को बढ़ाना पहला लक्ष्य है. साथ ही जनपद वासियो से इस बार मतदान को एक पर्व की तरह लेकर शतप्रतिशत मतदान कराने की कोशिश करने की अपील की है.

अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने स्वीप कार्यक्रम को सतत तरीके से मतदान के दिन तक चलाने का अनुरोध किया, जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ सके. डॉ राकेश सिंह ने बताया कि आगामी 23 जनवरी को बनाई जाने वाली मानव श्रृंखला के कार्यक्रम और रुट में परिवर्तन किया गया है. अब यह कार्यक्रम 23 की बजाय 30 जनवरी को और कदम चौराहे से बैरिया की जगह कुंवर सिंह चौराहे से सिकन्दरपुर तक किया जायेगा. इसमें स्थानीय ग्रामीणों, कालेजो के छात्र छात्राओं और स्वयंसेवी संस्थाओं की विशेष भूमिका रहेगी.

इसके साथ ही इस पूरे मार्ग पर बैनर लगेगा. जिस पर एक लाख से अधिक लोगो के स्लोगन और हस्ताक्षर कराये जायेंगे. हर 2 से तीन किलोमीटर पर एक कैम्प होगा, जहां जागरूकता से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रमों के अलावा लोकगीत भी प्रस्तुत कराया जायेगा. साथ ही हर कैम्प पर स्वास्थ्य सुविधाये और पेयजल आदि की व्यवस्था होगी. डॉ सिंह ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस दिन हम लोग भारत की दूसरी सबसे लंबी मानव श्रृंखला बनाने में कामयाब होंगे. डॉ सिंह ने सभी से इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में सहयोग करने की अपील की है.

 

Related

Tags: कदम चौराहा चुनाव डीएम बीएसए मानव श्रृंखला विधानसभा सिकंदरपुर स्वीप

Post navigation

Previous: मानदेय भुगतान के नाम पर प्रदेश सरकार का क्रूर मजाक : अजीत पाठक
Next: जिला जेल पर डीएम-एसपी ने की औचक छापेमारी

ये भी पढ़ें

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.