

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. ऐतिहासिक ददरी मेला एवं बलिया महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। साथ ही मेले की रूपरेखा, कार्यक्रमों की योजना और व्यवस्थाओं की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बलिया महोत्सव/ददरी मेला पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित की गई। साथ ही मेला की पुस्तिका भी लॉन्च की गई.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्तिक पूर्णिमा से पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि ददरी मेला बलिया की सांस्कृतिक पहचान है, जिसकी भव्यता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की बलिया महोत्सव/ददरी मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए अपने-अपने कार्य दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तिथियों का निर्धारण, स्पेशल दुकानों की नीलामी, चार मुख्य चौराहों पर भारतेंदु मंच को मीना बाजार की ओर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया, होर्डिंग्स व मुख्य द्वारों पर विज्ञापन के लिए नीलामी, इंड प्रोडक्ट्स के लिए लॉन्चिंग स्पेस का चिन्हांकन, नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता हेतु बीड अपलोड की कार्ययोजना की पहले से तैयारियां कर लिया जाए।
परिवहन मंत्री ने कहा कि ददरी मेला के नाम से चर्चित यह आयोजन बलिया की सांस्कृतिक धरोहर है और इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास होना चाहिए।
बैठक में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, नगर पालिका चेयरमैन संत कुमार गुप्ता, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, एडीएम अनिल कुमार एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

