Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • सुनिधि के गीत और सपना के ठुमके से रंगीन होगी ददरी मेले की शाम – लखनऊ महोत्सव की तर्ज पर लगेगा ददरी मेला
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • लाइफ मंत्रा
  • स्पेशल/Exclusive

सुनिधि के गीत और सपना के ठुमके से रंगीन होगी ददरी मेले की शाम – लखनऊ महोत्सव की तर्ज पर लगेगा ददरी मेला

सुनिधि के गीत और सपना के ठुमके से रंगीन होगी ददरी मेले की शाम - लखनऊ महोत्सव की तर्ज पर लगेगा ददरी मेला बलिया. कार्तिक पूर्णिमा पर जनपद में लगने वाले ददरी मेले को इस बार कुछ खास बनाने का दावा नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार ने किया.
Central Desk 24 November, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
The evening of Dadri fair will be colorful with Sunidhi's song and Sapna's dance - Dadri fair will be organized on the lines of Lucknow Mahotsav.
सुनिधि के गीत और सपना के ठुमके से रंगीन होगी ददरी मेले की शाम – लखनऊ महोत्सव की तर्ज पर लगेगा ददरी मेला

बलिया. कार्तिक पूर्णिमा पर जनपद में लगने वाले ददरी मेले को इस बार कुछ खास बनाने का दावा नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार ने किया.

पिछले कुछ वर्षों से बेदम हो रही जनपद की इस पहचान में नए रंग भरने की इस बार पूरी तैयारी की गई है. इस बार ददरी मेले की शाम सुनिधि चौहान और माथिली ठाकुर जैसी गायकों से रंगीन होंगी.

 

अनूप जलोटा भजन तो अल्ताफ रजा और साबरी ब्रदर्स अपनी कव्वाली का जलवा दिखाएंगे. कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, लारेंस और गणेश आचार्य के साथ ही सपना चौधरा भी अपने नृत्य से जनपद वासियों का मनोरंजन करेंगी.

चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने कहा कि 15 दिसंबर तक ऐतिहासिक ददरी मेला इस बार लखनऊ महोत्सव की तर्ज पर लगेगा. मेला को भव्य रूप देने के लिए लखनऊ की गोल्डन फ्रेंड्स कम्पनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है. पहली बार एसबीआई, सीमेंट सहित कई प्राइवेट कम्पनियां मेला लगाने में सहयोग कर रही है.

अभी दर्जनों कंपनियों से सम्पर्क किया जा रहा है. पहली बार मेले में जर्मन हैंगर लगेगा. उसके आसपास चार सेफ हाउस, दो स्विस कॉटेज रहेंगे. अंतराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा.

भारतेंदु मंच पर बड़े स्टूडियो में प्रयोग होने वाले जेबीएल साउंड सिस्टम व बड़ी-बड़ी एलईडी टीवी लगेगी. मंच की सुरक्षा पुलिस के अलावा बांउसर के जिम्मे होंगी. मोजो बैरिकेटिंग रहेगी, जिससे कोई उत्पात नहीं कर सकेगा. गोल्डन फ्रेंड्स कम्पनी के प्रोपराइटर वामिक कुमार ने कहा कि 1 से 16 दिसम्बर तक लगने वाले ददरी मेला में सपना चौधरी, खेसारी, अक्षरा सहित अन्य भोजपुरी कलाकारों का नाइट प्रोग्राम होगा.

The evening of Dadri fair will be colorful with Sunidhi's song and Sapna's dance - Dadri fair will be organized on the lines of Lucknow Mahotsav.

10 जिलों की फोर्स की जाएगी तैनात
एसपी एसपी एस आनंद ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शिवरामपुर घाट पर स्नानार्थियों के लिए 10 जिलों की फोर्स तैनात की जाएगी. बताया कि स्नान के 12 घंटे पूर्व शहर की सीमा सील हो जाएगी.

बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा. सुरक्षा की दृष्टि से प्रमुख स्थानों पर सीसी कैमरे व ड्रोन से निगरानी होगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आगामी 26 व 27 नवंबर की मध्य रात्रि से स्नान शुरू होगा. शाम से सुबह तक घाट पर बाइक, चार पहिए व ई रिक्शा का प्रतिबंध रहेगा.

बताया कि महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला जवान सादे व वर्दी में तैनात रहेगी. किसी भी आपात स्थिति में डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते व मेडिकल टीम 24 घंटे एक्टिव रहेंगी. सुरक्षा को लेकर स्नान घाट को 7 जोन व 16 सेक्टर में बांटा गया है. इसकी जिम्मेदारी मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारियों को सौंपी गई है.

एसपी ने शिवरामपुर गंगा घाट का किया निरीक्षण
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के दृष्टिगत शुक्रवार की दोपहर एसपी एस आनंद ने शिवरामपुर गंगा घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान कानून व्यवस्था के दृष्टिगत अपने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगभग 7 लाख स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है.

ऐसे में सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए. कहा कि शिवरामपुर घाट पर 27 नवंबर को कार्तिकपूर्णिमा स्नान के दिन किसी भी प्रकार के दो पहिया, चार पहिया तथा ई रिक्शा वाहनों की आवाजाही पर रोक है. लिहाजा इसकी कड़ाई से पालन कराया जाए. स्नानार्थियों के साथ नरमी से पेश आएं.

The evening of Dadri fair will be colorful with Sunidhi's song and Sapna's dance - Dadri fair will be organized on the lines of Lucknow Mahotsav.

अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखें. बुजुर्ग आदमी जो चलने में अक्षम है, उन्हें खुद पुलिसकर्मी गंगा घाट पर ले जाएं तथा  उनका सहयोग करें और मानवता की मिसाल पेश करें. इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ एस एन वैभव पांडेय, शहर कोतवाल संजय सिंह मौजूद रहे.

  • आशीष दुबे की रिपोर्ट

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Related

Tags: Bagiballia अक्षरा एसपी एसपी एस. आनंद कार्तिक पूर्णिमा कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा खेसारी गणेश आचार्य जर्मन हैंगर ड्रोन ददरी मेला नगर पालिका बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया भारतेंदु मंच महोत्सव माथिली ठाकुर लखनऊ लखनऊ महोत्सव लारेंस शिवरामपुर गंगा घाट सपना चौधरी सीसी कैमरे सुनिधि चौहान

Post navigation

Previous: ब्रांकीयोलाइटिस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं शिशु : डॉ सिद्धार्थ
Next: राज्यपाल के आगमन और कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.