कोतवाली क्षेत्र के अठिलापुरा गांव में शुक्रवार की सुबह दबंगों ने दो वृद्ध समेत तीन लोगों की धुन दिया. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर करवाया गया.
Tag: पुलिस
एसपी बलिया वैभव कृष्ण का अतिक्रमण हटाओ अभियान सिकंदरपुर में पूरे शबाब पर है. पिछले दिनों कस्बे में बस स्टेशन चौराहे से लेकर जल्पा स्थान तक नाली के बाहर तक दुकान लगाए दुकानदारों तथा खड़े दो पहिया वाहन स्वामियों को भी सख्त चेतावनी दी गई थी.
शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे तीन ठगों ने अवकाश प्राप्त शिक्षिका को सोने की गुल्ली का लालच देकर ठग लिया.
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के महाराजगंज यूनियन बैंक के सामने नेशनल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आकर दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने वाराणसी-गाजीपुर नेशनल हाईवे पर शव को रखकर चक्का जाम कर दिया. मौके पर पुलिस अधीक्षक अरबिंद सेन सहित भारी फोर्स पहुंच गयी है.
सुखपुरा चट्टी पर गुरुवार की सुबह बाइक सवार युवकों ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीना और तेज गति से बलिया की तरफ भाग गए.
सिविल लाइन से रेलवे स्टेशन तक पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. साथ ही पांच कारों व तीन जीप का पुलिस ने चालान कर दिया. इस अभियान में नगर क्षेत्राधिकारी केसी सिंह, शहर कोतवाल अनिल तिवारी, चौकी प्रभारी सत्येन्द्र राय आदि शामिल रहे.
रेवती थानाक्षेत्र के चौबेछपरा निवासिनी एक 50 वर्षीय महिला की मौत बुधवार को सुबह 6.30 बजे रेवती-पचरूखिया मार्ग पर 11 हजार वोल्ट के टूटे तार पर पैर पड़ने के कारण हो गई. गांव में सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने सपा नेता नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शव को घटना स्थल पर रख रेवती-पचरूखिया मार्ग जाम कर दिया.
बुधवार को मुलायम सिंह यादव की होने वाली चुनावी रैली से पहले सपा कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए. इसके बाद दोनों तरफ से जमकर कुर्सियां चलीं. बेकाबू सपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल भी प्रयोग किया. दरअसल मंच के करीब पहुंचने की जुगत में लगे कुछ सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और फिर देखते ही देखते दोनों तरफ से कुर्सियां चलने लगी.
शराब पीने से हुई पांच मौतों के बाद बलिया एसपी के निर्देश पर पुलिस लगातार शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चला रही है.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में मंगलवार की सुबह पुरानी रंजिश में नाली बनाने को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गये.
थाना नरही क्षेत्र के गांव लड्डूपुर में जर्जर पंचायत भवन की छत ढह जाने के कारण उसमें काम कर रहे पड़ोसी गांव फिरोजपुर निवासी मजदूर बशिष्ठ राजभर की मौके पर ही मौत हो गयी.
पुलिस ने सिवान कला निवासी फरार चल रहे 6 वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को सोमवार को देर शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
बांसडीह पुलिस ने कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर क्षेत्र के डूहिमुसी के चांदपुर, हुसेनाबाद, राजागांव खरौनी आदि जगहों पर एक साथ छापेमारी कर भट्ठियों को तोड़ डाला व बर्तनों को कूंच कर लगभग छह कुंतल लहन को नष्ट कर दिया.
राजमलपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह ट्रेन पर चढ़ते समय एक युवक का पाकेट मारने पर दो पाकेटमारों को लोगों ने दौड़ा कर धर दबोचा.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कोप गांव में दहेज़ के लिए शादी तोड़ने पर लड़की के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने छह लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुट गयी है.
ददरी मेला में वसूली की शिकायत मिलने पर पुलिस कप्तान वैभव कृष्ण आ धमके. उन्होंने दुकानों पर जाकर वसूली के बारे में व्यक्तिगत रूप से जानकारी ली. मेला में तैनात पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि वसूली की शिकायत मिलने पर सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कारवाई की जाएगी.
अपमिश्रित शराब के लिए कुटीर उद्योग का रूप ले चुके दयाछपरा के कच्ची शराब बनाने वालों पर सोमवार को अपराह्न पुलिस ने अचानक धावा बोल कर भट्ठियों को नष्ट कर दिया. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे कच्ची शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में दयाछपरा में यह अब तक की सबसे बडी कार्रवाई बताई जा रही है.
पुलिस अधीक्षक बलिया वैभव कृष्ण के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना कोतवाली को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है. थाना कोतवाली के चौकी चन्द्रशेखर नगर प्रभारी एसआई पंकज कुमार अम्बष्ट मय हमराही क्षेत्र में थे. उन्हें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि स्कार्पियों नम्बर जेएच 10 आर 9516 है, में कुछ लोग प्रतिबंधित अर्जिनिया लादकर शहर क्षेत्र में आ रहे हैं.
ददरी मेले में शनिवार की रात चार पांच सिपाहियों द्वारा एक क्रॉकरी की दुकान के लड़कों को बुरी तरह मारा पीटा गया. दुकानदारों ने सैकड़ों की संख्या में रविवार को इस घटना की शिकायत चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता व ईओ सन्तोष मिश्रा से की.
बस स्टैंड चौराहे पर रविवार की शाम 7:00 बजे एक शराबी पीकर बेताल हो गया था. स्टेशन के पास एक फल की दुकान के सामने वह जा गिरा. इसकी हालत देख थाना प्रभारी तुरंत हमराहियों के साथ उसके पास रुके और उसका नशा तुड़वाने की काफी प्रयास किए.

