रविवार को नगर स्वर्णकार संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय आरती इन होटल में सम्पन्न हुआ.
रविवार को नगर स्वर्णकार संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय आरती इन होटल में सम्पन्न हुआ.
नई दिल्ली से आई आपदा विभाग की टीम ने जिले के बाढ़ क्षेत्रों में जाकर बाढ़ राहत सम्बन्धी समीक्षा की. लोगों से पूछकर स्थलीय सत्यापन किया कि बाढ़ के दौरान राहत सामग्री आदि मिली थी या नहीं. इसके अलावा बाढ़ से हुई क्षति का भी आकलन किया. कहा कि इसकी रिपोर्ट राज्य व केंद्र को जाएगी.
नगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री एवं वर्तमान नगर विधायक नारद राय को टिकट की घोषणा होने के बाद समाजवादी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किए.
घोसी लोकसभा के कोआर्डिनेटर मसूद आलम अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उपजिलाधिकारी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंपकर कांग्रेस नेता सागर सिंह राहुल के साथ दुर्व्यहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
पाक माह रमजान की समाप्ति पर गुरुवार को जिले भर में ईद का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया. सुबह से ही मुस्लिम बंधुओं में ईद को लेकर उत्साह देखा गया. नियत समय पर मस्जिदों में नमाज अदा की गई. नमाज के वक्त नमाजियों के अलावा समाज के सभी वर्गों का जमावड़ा लगा रहा. नमाज खत्म होते ही लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी. ईद के मद्देनजर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा. उधर, सिकन्दरपुर में मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद नगर पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में ईद के मौके पर नहीं रही बिजली. लोगों ने अंधेरे में मनाया ईद.