नवागत डीएम ने संभाला कामकाज, फहराया तिरंगा

बलिया के नए जिलाधिकारी के रूप में गोविंद राजू एनएस ने सोमवार को 15 अगस्त के मौके पर कार्यभार संभाल लिया. उन्होंने वन विभागीय मातहतों से परिचय प्राप्त किया तथा नरही कांड के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की. कलेक्ट्रेट में नवागत जिलाधिकारी गोविंद राजू ने तिरंगा फहराया. उन्होंने सेनानियों को सम्मानित किया. सरकारी दफ्तरों पर विभागाध्यक्षों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

गोविंद राजू को जिले की कमान, बच्चालाल भी हटाए गए

अखिलेश सरकार ने आईएएस अधिकारी गोविंद राजू एनएस बलिया का डीएम बनाकर भेजने का फैसला किया है. बलिया में बवाल के बाद शनिवार को सरकार ने जिलाधिकारी और एसपी को निलंबित कर दिया गया था. अपर जिलाधिकारी बच्चालाल मोर्य को हटा दिया गया है. उनकी जगह पर मनोज कुमार सिंघल को तैनात किया गया है.

गोविंद राजू नए डीएम, मनोज सिंघल एडीएम

जानकार सूत्रों के अनुसार आईएएस गोविंद एस. राजू को बलिया के नए डीएम की जिम्मेदारी सौपी गई है. नरही कांड के चलते दो दिनों से चल रहा बवाल फिलहाल तो थम गया। मालूम हो कि नरही गोली गांड में बीजेपी समर्थक की मौत के बाद अखिलेश सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए बलिया के डीएम और एसपी को शनिवार की रात सस्पेंड कर दिया था.

नरही में हुई हिंसा और पुलिस फायरिंग से जुड़ी 5 खास बातें

नरही में हुई हिंसा और पुलिस फायरिंग के दौरान बीजेपी के एक नेता की मौत हो गयी जिसके बाद यूपी सरकार ने पूरा प्रशासनिक अमला बदल डाला है. इस घटना पर बलिया की स्पेशल कवरेज के तहत जानिये इससे जुड़ी 5 खास बातें.

जेई और एईएस के रोकथाम के लिए लोगों को करें जागरूक – डीएम

जिलाधिकारी राकेश कुमार ने जापनीज़ इंसेफ्लाईटिस (जेई) एवं एक्यूट इंसेफ्लाईटिस सिंड्रोम (एईएस) के प्रभावी नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश मातहतों को दिया.