जिला प्रशासन द्वारा गंगा एवं घाघरा नदी के बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य को तेज कर दिया गया है. बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस द्वारा प्रभावित लोगों को राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ व फ्लड पीएसी की दो कम्पनियां एवं स्टीमर की व्यवस्था की जा रही है.

