छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए चिरैयाकोट के भेडि़याधर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान धर्मेन्द्र यादव उर्फ बबलू का शव बुधवार को सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से मऊ पुलिस लाइन पहुंचा.
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए चिरैयाकोट के भेडि़याधर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान धर्मेन्द्र यादव उर्फ बबलू का शव बुधवार को सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से मऊ पुलिस लाइन पहुंचा.
चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के उसरौली गांव निवासी सीआरपीएफ जवान मनोज कुमार सिंह (35 साल) का पार्थिव शरीर बुधवार को देर शाम हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन बलिया लाया गया. राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में शहीद की शव यात्रा उसरौली गांव के लिए रवाना हुई. उनके साथ सीआरपीएफ की एक टीम मौजूद रही.
नक्सीलियों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर हमला किया है. इस हमले में सीआरपीएफ के 9 जवान शहीद हो गए और 6 घायल हैं.