Ballia-पिता के सामने गंगा में कूद गया पुत्र, बक्सर-भरौली पुल पर हुई घटना

It was very difficult to jump into river Ganga, a teenager drowned in Ganga.

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

नरही,बलिया. बलिया-बक्सर सीमा पर भरौली और बक्सर को जोड़ने वाले पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु पर उस समय सनसनी फैल गई, जब नरही थाना क्षेत्र के टुटवारी गांव निवासी 22 वर्षीय श्रीकांत पासवान ने गंगा नदी में छलांग लगा दी।

बताया गया कि श्रीकांत पासवान किसी बात को लेकर अपने पिता श्याम नारायण पासवान से नाराज था। श्याम नारायण पासवान भरौली में खाद-बीज की दुकान पर काम करते हैं। शनिवार को श्रीकांत ने फोन कर अपने पिता से कहा कि वह गंगा नदी में कूदने जा रहा है।

बेटे की बात सुनकर पिता श्याम नारायण घबरा गए और बाइक से वीर कुंवर सिंह सेतु की ओर भागे, लेकिन दुर्भाग्य से पुल पर पहुंचने से पहले ही उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। उस समय श्रीकांत उनसे करीब 100 मीटर की दूरी पर था।

पिता बाइक छोड़कर बेटे की ओर दौडे, लेकिन कथित तौर पर उन्हें अपनी ओर आता देख श्रीकांत ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

गोलंबर पोस्ट प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि गंगा नदी में युवक के कूदने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और युवक की तलाश में लग गई लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चल सका.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.