Ballia-बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा दुकानकार को लूटा, गहनों से भरा बैग लूटकर हुए फरार

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

बलिया लाइव ब्यूरो

नरही,बलिया. बाइक सवार बदमाशों ने नरही थाना क्षेत्र में गहनों की दुकान बंद कर घर जा रहे सर्राफा दुकानदार को रास्ते में रोककर उसका बैग लूट लिया। सर्राफा दुकानदार के मुताबिक बैग आभूषणों से भरा हुआ था। शनिवार की देर शाम हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी मच गई है.

लूट की इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के खुलासे और बदमाशों की पकड़ पुलिस टीमें गठित की गई है।

जानकारी के अनुसार नरही थाना क्षेत्र के उजियार गांव निवासी आशीष वर्मा पुत्र कैलाश प्रसाद वर्मा शनिवार की शाम को अपनी गहनों की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुमकुम पट्टी के पास बाइक सवार बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाशों ने आभूषणों से भरा बैग छीन लिया और बाइक से फरार हो गए।

लूट की घटना से घबराए सर्राफा कारोबारी आशीष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। सीसीटीवी वीडियो के आधार पर बाइक सवार बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस बारे में एएसपी (दक्षिणी) संजय वर्मा का बयान आया है जिसमें उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है ताकि घटना का पर्दाफाश हो सके। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.