तहसील क्षेत्र में दुबेछपरा और रामगढ़ से 1 किमी आगे तक एनएच 31 पर गंगा के बाढ़ का दबाव बढ़ गया है. रात भर में यहां 16 सेंटीमीटर पानी बढ़ा है.
तहसील क्षेत्र में दुबेछपरा और रामगढ़ से 1 किमी आगे तक एनएच 31 पर गंगा के बाढ़ का दबाव बढ़ गया है. रात भर में यहां 16 सेंटीमीटर पानी बढ़ा है.
पिछली दो रातों में गोपालपुर गांव के कई मकान गिरे. प्रशासन की तरफ से राहत कार्य की व्यवस्था नहीं दिख रही है. लोग चिन्तित हैं.
बैरिया विधानसभा क्षेत्र के गंगा और घाघरा नदी के तटवर्ती इलाकों के हर गांव में पानी भर गया. दो दर्जन से अधिक गांवों का मुख्यधारा से सम्पर्क कट गया है. बाढ़ फैलने से गांव टापू जैसे दिख रहे हैं. मवेशियों के लिए चारे की दिक्कत हो रही है.
केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार गंगा का जलस्तर 59.14 मी. दर्ज किया गया. साथ ही प्रति घंटा आधा सेमी का बढ़ाव बना हुआ है. खतरा निशान 57.61 मीटर पर है.
इलाके के लोगों को उम्मीद थी कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद बाढ़ आने पर भी वो आराम से रोजाना के कामकाज कर सकेंगे – लेकिन हुआ ठीक उलटा.
दुबेछपरा रिंगबान्ध गंगा की तेज धाराओं से कट कर बह गया. करीब तीन सौ मीटर की परिधि में बहने से आधा दर्जन से अधिक गांवो की 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई.
इलाहाबाद स्थित नए यमुना पुल पर सेल्फी लेते समय गिर कर तीन सितंबर को नदी में डूबे युवक का शव शनिवार की शाम करीब सवा चार बजे चुनार बालूघाट स्थित पक्का पुल के पास मिला.
नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
नौरंगा ग्राम पंचायत में गंगा की उतरती लहरों का कहर खेतों पर टूट रहा है. पिछले 1 सप्ताह से हो रहे कटान में सैकड़ों एकड़ परवल का खेत गंगा में समा चुके हैं.
अचानक बीच में पहुंचते ही असंतुलित होकर नाव गंगा में डूब गई. इसमें बैठे शैलेंद्र पुत्र केदार, शनि पुत्र राजेंद्र, उधारी पुत्र राम प्रवेश, छोटू पुत्र धनजी, धुरेंद्र पुत्र लक्ष्मण, बिहारी पुत्र दीना, अर्जुन पुत्र विक्रम और नाविक अनिल पुत्र सुरेंद्र तैरकर गंगा से बाहर निकल गए.
बैरिया में शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. सुबह ही एसडीएम व तहसीलदार के चेंबरों का ताला कटान पीड़ितों ने बंद कर दिया.
केहरपुर, गोपालपुर, दुबेछपरा, उदईछपरा के लोगों की रातों की नीद व दिन का चैन सब कुछ छीन गया है. यह के निवासी बरसात शुरु होने से खत्म होने तक घूंट घूंट कर जीते हैं, न चैन से खाते हैं, न चैन की नीद सो पाते हैं.
गंगा में उफान से तटवर्ती इलाके संकट में हैं. केहरपुर गांव के सामने कटान में तेजी से 40 मीटर अंदर तक आ गया है. लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं.
दुबेछपरा रिंग बंधे से लगभग 35 मीटर दूरी पर 100 मीटर लंबाई में तेजी से कटान जारी है. चार घंटे में छह एकड़ उपजाऊ जमीन गंगा में विलीन हो गई.
सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर के मिश्र के पूरा के निवासी सत्यदेव मिश्र (47) पुत्र स्वर्गीय जवाहर मिश्र थल सेना के 872 लाइट रेजिमेंट में हवलदार के पद पर कार्यरत थे. उनकी ड्यूटी रजौरी सेक्टर में लगी थी, जहां ड्यूटी के दौरान वह शहीद हो गए.
यूपी के गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, संतकबीरनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, प्रतापगढ़, संतरविदासनगर, सुल्तानपुर, सीतापुर, पीलीभीत, प्रयागराज, चंदौली, वाराणसी, कौशांबी, मऊनाथभंजन, फैजाबाद, रायबरेली, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, खीरी, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन और झांसी जिले में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है
बलिया में थानों व पुलिस चौकियों के अलावा कई मुहल्लों में लोगों के बेडरूम व रसोईघर तक में पानी भर गया. डीएम व एसपी कार्यालय लबालब हो गए. करीब-करीब सभी सड़कों पर जलजमाव का ऐसा नजारा था कि पूरा शहर पानी पर तैरता नजर आया.
यूपी के बलिया जिले के दो सगे भाइयों की बिहार के भोजपुर जिले में डूबने से मौत हो गई.
मुंडन संस्कार में गया किशोर गंगा में डूबा, जाल डाल कर तलाश जारी
बैरिया में गंगा उस पार नौरंगा से परवल लादकर बीबी टोला (रानीगंज बाजार) मंडी आ रहा ट्रैक्टर असंतुलित होकर गंगा में गिर गया. जिससे ट्राली समेत ट्रैक्टर गंगा के पानी में डूब गया. वहीं ट्रैक्टर चालक लापता लापता बताया जा रहा है.