रामलीला मैदान में जन संघर्ष समिति एवं मजदूर किसानों की बैठक
Tag: कोटवारी मोड़
मौके पर पहुंची पुलिस तब तक भाग निकले हमलावर
रसड़ा – बलिया मार्ग स्थित कोटवारी मोड़ पर बाइक सवार को बचाने में तेज रफ़्तार स्कर्पियो डिवाइडर से टकरायी. इस हादसे में पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए.
कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में मंगलवार को दो लोगों की मृत्यु हो गयी. एक घर में मंगल गीत की जगह मातमी शोर गूंजने लगा तो दूसरे का आशियाना ही उजड़ गया.
केन्द्रीय सुरक्षाबल एवं पुलिस टीम ने नगर भ्रमण मंगलवार को किया. पुलिस कप्तान के निर्देश पर कानून व्यवस्था कायम रखने एवं क्षेत्र में अमन शान्ति का लिए सुरक्षा बलों ने ब्रम्हस्थान, पश्चिम मुहल्ला, मल्लाह टोली, पुरानी मस्जिद, पानी टंकी मोड़, भगत सिंह तिराहा, कोटवारी मोड़, रेलवे स्टेशन होते हुए प्यारेलाल चौराहा तक नगर भ्रमण व फ्लैग मार्च किया.
रसड़ा क़स्बा के कोटवारी मोड स्थित त्रिपाठी चित्र मंदिर के समीप शनिवार की सुबह करीब 5 बजे ट्रक और कार की टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
रसड़ा – बलिया मार्ग पर अमहर चट्टी के समीप शुक्रवार की दोपहर पिकअप एवं जीप की आमने सामने की टक्कर में एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया. जिसमें चार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.
रसड़ा नगर के कोटवारी मोड़ के समीप शुक्रवार की रात्रि नौ बजे एक बोरे में चोरी की मोटरसाइकिल के समान के साथ पुलिस ने तीन युवकों को धर दबोचा. पकड़े गये चोरों से चोरी गयी मोटरसाइकिल का सुराग भी पुलिस के हाथ लगा है, जिस पर पुलिस छानबीन में जुट गयी है. तीनों युवको को पुलिस ने जेल भेज दिया है.
सिकंदरपुर और रसड़ा थाना क्षेत्र में मवेशियों लदे वाहन पकड़े गए, पुलिस ने इन मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. सिकंदरपुर के नवरतनपुर में भागते समय पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के एक मवेशी की मौत भी हो गई.

