Tag: हल्दी
विशेष अभियान में रात में घुमक्कड़ी व पीने के बाद बदसलूकी के आदी 519 आरोपियों को दबोचा गया. इनमें धारा 290 में 305 व्यक्तियों व दफा 34 में 214 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है. इसके अलावा विभिन्न थानों में धारा 151 में 15 लोगों का चालान किया गया है. इनसे 39 लीटर नाजायज अप मिश्रित शराब की बरामदगी भी हुई है.
सिकंदरपुर बस स्टेशन से थाने की तरफ जाने वाला नहर मार्ग उपेक्षा और मरम्मत के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो गया है. उस पर आवागमन में कठिनाई झेल रहे नागरिकों में विभागीय उपेक्षा के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. इसी क्रम में बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र बेलहरी ब्लाक के गायघाट कुवां नंबर 1 से लेकर लखपुर मार्ग तक पूरी सड़क दयनीय हालत में है.
व्हाट्स ऐप के जरिए बलिया लाइव के कई पाठक तस्वीरें या सूचनाएं भिजवा रहे हैं. उनसे हमारा विनम्र अनुरोध है कि कृपया सूचना, आडियो या वीडियो के साथ अपना नाम-पता और कांटैक्ट नंबर और ईमेल आईडी अवश्य दें. हां, अगर आप नहीं चाहते कि संबंधित खबर में आपका जिक्र हो तो सूचना गोपनीय रखी जाएगी. पाठकों की विश्वसनीयता बरकरार रखने के लिए यह आवश्यक है कि हमें समाचार का स्रोत पता रहे.
