रसड़ा में ट्रक व जायलो कार की भिड़ंत में तीन की ठौर मौत

रसड़ा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के पास ट्रक और जायलो की आमने सामने टक्कर में 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत. एक घायल, फिलहाल घायल व्यक्ति को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया गया है. मौके पर सीओ रसड़ा श्रीराम व कोतवाल अविनाश सिंह मौजूद.

बेल्थरा रोड सीट से गोरख पासवान होंगे सपा प्रत्याशी

समाजवादी पार्टी ने तीन और प्रत्याशियों के नाम घोषित किए. बेल्थरा रोड (बलिया) सीट से गोरख पासवान, सोरांव (इलाहाबाद) से सत्यवीर मुन्ना और गोंडा से सूरज सिंह को सपा का टिकट.

इलाहाबाद में पत्नी और उसके आशिक को मार डाला

पत्नी और उसके आशिक को मार डाला. नैनी कोतवाली क्षेत्र के मामा-भांजा तालाब के पास एक पान विक्रेता ने अपनी पत्नी और उसके आशिक की अपने घर में हत्या कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच- पड़ताल शुरू कर दी है.

तो अब हाथी की सवारी मुख्तार अंसारी का खेमा भी करेगा!

भाजपा की उत्तर प्रदेश विधानसभा प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी. रामइकबाल सिंह रसड़ा से और बिल्थरारोड (सु.) धनंजय कन्नौजिया को टिकट

नारद, ओमप्रकाश व शदाब फातिमा को सपा टिकट मिलने के आसार बढ़े

गाजीपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार व बसपा के विजय कुमार राम समेत 64 लोग समाजवादी पार्टी में शामिल. इनमें कानपुर के कांग्रेस नेता फतेहबहादुर गिल, सलेमपुर से बसपा के पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर, तिलोई के तनवीर अहमद जायसी भी शामिल

सपा सुप्रीमो अखिलेश ने की 191 प्रत्याशियों की घोषणा

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने शुक्रवार 20 जनवरी को पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. गठबंधन की ख़बरों के बीच अखिलेश यादव ने 191 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है.

कैराना प्रकरण पर हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से जवाब मांगा

पश्चिम यूपी के कैराना से हिंदुओं के पलायन को लेकर सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर हाइकोर्ट ने संज्ञान लिया है और यूपी सरकार से जवाब मांगा है.

पूर्व मंत्री राकेश धर त्रिपाठी की जमानत मंजूर

बसपा सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे राकेश धर त्रिपाठी को आय से अधिक संपत्ति मामले में बनारस कोर्ट से ज़मानत मंज़ूर.

इलाहाबाद, गाजियाबाद और औरैया में दस-दस लाख बरामद

पटना में नाव हादसे में मरने वालो की संख्या 23 हुई. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला नहीं रहे. अवॉर्ड के अखाड़े में आमिर ख़ान की ‘दंगल’ ने सबको चित कर दिया. पश्तून महिलाओं को सेक्स स्लेव के तौर पर इस्तेमाल कर रही है नवाज शरीफ सरकार. बसपा सुप्रीमो मायावती का आज है बर्थ डे, सेलिब्रेशन में आड़े आ सकती है आचार संहिता.

अमृतपाली में रेल ट्रैक पर मिला विक्षिप्त महिला का शव

बलिया में रेलवे ट्रैक पर मिला विक्षिप्त महिला का शव, शाहपुर-बभनौली गांव की रहने वाली थी महिला, सदर कोतवाली के अमृत पाली के पास मिला शव. जीआरपी ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

ट्रक-बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, बलिया-नगरा मार्ग जाम

फेफना थाना क्षेत्र में एकवारी गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत. दो लोग जख्मी. दोनों की हालत गंभीर. ग्रामीणों ने बलिया – नगरा मार्ग किया जाम. बेरूआरबारी-सुखपुरा मार्ग पर मिड्ढा गांव के पास पिकप और बाइक की आमने सामने हुई जोरदार भिड़ंत. बाईक सवार गम्भीर घायल. सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कटराई चट्टी पर एक बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक युवक से जा भिड़ी.

दिघार में अतिक्रमणकारियों पर चलेगा प्रशासन का डन्डा

विद्युत उपकेन्द्र दिघार की जमीन पर हुआ अतिक्रमण विभाग. शिकायत पर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने का एसडीएम को दिया आदेश. फिलहाल उपकेन्द्र का होना है विस्तार. कई गावों की बिजली आपूर्ति की समस्या दूर होगी. इसके लिए काग्रेस नेता विनोद सिंह ने किया था दो बार आन्दोलन.

जिला पंचायत अध्यक्षों को नई कार मिलेगी

चाय की दुकान चलाने वाले दपंति पर था 50 हजार का कर्ज. मां-बाप ने 6 लाख में जालौन के कालीन व्यापारी को बेचा बच्चा. कर्जदारों से परेशान होकर मासूम बेटे का सौदा किया. पुलिस से बचने को बाबुपुरवा में दर्ज कराई गुमशुदगी

सिकंदरपुर में लाठी-डंडे से पीटकर बुजुर्ग की हत्या

BREAKING NEWS : बलिया। सिकंदरपुर में लाठी-डंडे से पीटकर बुजुर्ग की हत्या सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बरवां गांव में शनिवार की सुबह हुई वारदात लाठी-डंडों से पीटकर एक 55 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या हत्यारोपी …

जानिए मंगलवार को जिले में क्या क्या हुआ

बलिया LIVE पूर्वांचल के गली मोहल्लों से लेकर सोशल मीडिया तक – न्यूज और व्यूज का ऑनलाइन फोरम है. बलिया LIVE will serve as a trusted guide to the crush of news and ideas around you. With thoughtful analysis and fearless views our team of editors.