पहलवानों का जमावड़ा आज मुरारपट्टी में

लालगंज क्षेत्र के मुरारपट्टी में गोवर्धन पूजा के दिन दंगल का आयोजन सोमवार को होना है. इसमें पूर्व बलिया केशरी गोपाल नगर निवासी बिहारी यादव, महाज के छोटे यादव, दतहा निवासी राज कुमार के अलावा गाजीपुर, मऊ व आजमगढ़ के पहलवान भाग लेंगे. इसके मुख्य अतिथि बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल होंगे.

दीपावली पर जय बोलो हनुमान लला की

लालगंज क्षेत्र के मुरारपट्टी गांव में सैकड़ों वर्ष से दीपावली के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है. परम्परा के अनुसार हनुमान जी पूजा कर ग्रामीणों द्वारा जुलूस निकाला गया.

बैरिया शहीद स्मारक पर दीपोत्सव, थे धन्य जवान…

दीपावली की पूर्व संध्या पर सपा नेता विनायक मौर्य के नेतृत्व में सपाजन शहीद स्मारक बैरिया पर पहुंच कर स्मारक की सफाई किए. फूल माला चढ़ा कर दीप जलाए.

अंत्येष्टि में गए तीन युवक गंगा में डूबे, मौत

एक महिला की अंत्येष्टि में गए चार युवक गंगा में स्नान करते समय शनिवार की शाम दयाछपरा में गंगा में डूबने लगे. एक को लोगों ने बचा लिया, लेकिन तीन गंगा में डूब गए. ग्रामीणों ने देर शाम गंगा से तीनों के शव निकाल लिए.

30 और राजस्व निरीक्षकों के पद की स्वीकृति

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने बताया कि राजस्व परिषद् द्वारा जनपद में पूर्व स्वीकृत 25 पदों के अतिरिक्त 30 और राजस्व निरीक्षकों के पद की स्वीकृति प्रदान की गयी है.

बैरिया ग्राम पंचायत के खातों पर लगे रोक पर हाईकोर्ट का स्टे

जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत बैरिया को नगर पंचायत का हवाला देते हुए ग्राम पंचायत के खाते को बन्द किए जाने के आदेश पर माननीय उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है.

बैरिया में महिला वोटरों की तादाद बढ़ाने पर जोर

बैरिया में पुरुष मतदाताओं के सापेक्ष महिला मतदाताओं कि कम संख्या को देखते हुए बैरिया एसडीएम अरविंद कुमार ने तहसील प्रशासन व बीएलओ की टीम के साथ साथ महिला मतदाताओं कि संख्या बढ़ाने को लेकर जोरदार अभियान शुरू किया है.

शास्त्री प्रथम, द्वितीय व तृतीय का अंकपत्र उपलब्ध

द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया के प्राचार्य डॉ. अरविन्द कुमार राय ने बताया कि शास्त्री प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष का अंकपत्र महाविद्यालय पर आ गया है. सम्बन्धित छात्र-छात्राएं कार्यालय पर आकर अपना अंक पत्र प्राप्त कर लें.

बिल्थरारोड, रानीगंज व बैरिया में मिठाई दुकानों से लिया सैम्पल

उपजिलाधिकारी बैरिया अरविन्द कुमार व क्षेत्रधिकारी त्रयंबक नाथ दुबे के साथ फूड सेफ्टी अधिकारी नरेन्द्र कुमार ने बुधवार को अचानक बैरिया व रानीगंज बाजार की मिठाई की आधा दर्जन दुकानो से मिठाई की सैम्पल लिया. उधर, बिल्थरारोड में उपजिलाधिकारी बाबू राम के नेतृत्व में बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवीन्द्रनाथ ने नगर के मिठाई के दुकानों सैम्पल लिया.

नौ सूत्री मांगों को लेकर कोटेदारों का आन्दोलन जारी

मुरलीछपरा ब्लाक के हॉट निरीक्षक गोदाम पर ब्लाक क्षेत्र के कोटेदारों ने बुधवार को गोदाम का गेट बन्द कर अपनी नौ सूत्री मागों को लकर धरना दिया. उधर, रानीगंज हॉटनिरीक्षक गोदाम पर बैरिया ब्लाक के कोटेदारों ने भी तालाबन्दी कर धरना दिया था.

मलिकाइन को पटिहाट में बांध गहने व नगदी लूटा

दोकटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मणछपरा गांव में मंगलवार की रात दीवार फांद कर घर में घुसे बदमाशों ने घर की मालकिन को चारपाई में बांध लूट की वारदात को अंजाम दिया. जाते जाते बदमाश घर में आग भी लगाते गए.

नए नवेले नगर पंचायत बैरिया का उद्घाटन

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने मंगलवार को स्थानीय पंचायत भवन पर नवसृजित नगर पंचायत कार्यालय का फीता काट कर उद्घाटन किया. इसके बाद डीएम ने कार्यालय में अधिशासी अधिकारी अविनाश मल्ल व अन्य कर्मियों के साथ बैठकर यहां के विकास के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए.

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के भी दिन बहुरेंगे

बलिया के सांसद भरत सिंह ने मंगलवार को बैरिया विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक कर उनका उत्साह वर्धन किया. कार्यकर्ताओं को धनतेरस के दिन से बलिया से आनंद विहार (दिल्ली) के लिए शुरू होने वाली नई ट्रेन की जानकारी दी.

आपके पांव बहुत हसीन हैं ए नेताजी, इन्हें जमीन पर मत रखना…..

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर खाट सभा एवं किसान सभा के क्रम में रविवार को बैरिया विस के विभिन्न स्थानों पर राहुल संदेश यात्रा के तहत सभा की गई.

बैरिया पहुंची राहुल की संदेश यात्रा

राहुल संदेश यात्रा माझी विधायक विजय शंकर दुबे के नेतृत्व में रविवार को बैरिया विधान सभा क्षेत्र में पहुंची. यात्रा का जगह जगह काग्रेस जनों द्वारा स्वागत किया गया.