Tag: बैरिया
बलिया पशु मेला से एक सप्ताह बाद से शुरू होने वाले सन्त सुदिष्ट बाबा के नाम पर इब्राहिमाबाद मे तीन सप्ताह तक चलने वाले पशु मेला में सन्नाटा पसरा है. यह मेला जिला पंचायत द्वारा लगाया जाता है और जिला पंचायत को इस मेले से अच्छे राजस्व की प्राप्ति होती रही है, लेकिन बड़े नोट बन्दी का असर इस मेला पर पड़ा है. न तो बाहर से अपने पशुओं की खेप लेकर व्यापारी आए और न ही बाहरी खरीदार.
प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले रहे युवाओं के लिए मां त्रिपुर सुन्दरी सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को एफएनजी स्कूल रानीगंज (पूरब फाटक) परिसर में एक मोटिवेशन शिविर का आयोजन किया गया है. इसमें आ रहे विशेषज्ञ वक्ताओ द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने की तैयारी में जुटे युवाओं को तैयारी से सम्बन्धित आवश्यक टिप्स बताए जाएंगे.
पूर्वांचल के प्रसिद्ध धनुष यज्ञ मेला की तैयारियां शुरू हो गई हैं. यह मेला 4 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक चलेगा. परम्परा के अनुसार शुक्रवार को ग्राम प्रधान कोटवा / मेला प्रबन्धक जनक दुलारी देवी अपने परिजनों, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत सदस्यों व गणमान्य लोगों के साथ सुदिष्ट बाबा आश्रम परिसर में जाकर मेला के लिए वैदिक मन्त्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया.
बैरिया थानान्तर्गत सोनबरसा गांव के सामने शिवम पेट्रोल पंप पर डीजल भराने जा रहे बिजेन्द्र मिश्र (35) पुत्र स्व. सुरेन्द्र मिश्र निवासी भोजापुर थाना बैरिया पर अचानक हमला बोलकर मनबढों ने बेरहमी से पीटा. घटना मगलवार सुबह नौ बजे के लगभग की है. स्थानीय लोगों द्वारा घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा इलाज व मेडिकल मुआयना के लिए ले जाया गया.
देश के प्रधानमन्त्री से लगायत स्थानीय स्तर पर भी स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. प्राथमिक शिक्षा भी इससे अछूता नहीं है. जिले के प्रिन्ट व सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा छाए रहने वाले जिले के बेसिक शिक्षाधिकारी राकेश सिंह को जब गोपालपुर निवासी गुजरात में मेकनिकल इन्जीयर राकेश तिवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्राथमिक विद्यालयो में स्वच्छता का सच दिखाया तो बीएसए ने तुरन्त फेसबुक फ्रेन्ड लिस्ट से अनफ्रेन्ड किया, वाट्स ऐप व ग्रुप से भी रिमूव कर दिया.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की चौपाल अचलगढ़ गांव में शंकर मिश्र के आवास पर आयोजित की गई. इसमें जनहित के मुद्दे पर कार्यकर्ताओं ने आर-पार की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया. वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र ने कहा कि दलछपरा रेलवे क्रॉसिंग मठिया से अचलगढ़ ढ़ाले तक जाने वाली सड़क वर्षों से अधूरी है. इसके लिए कार्यकर्ताओं ने जाम भी किया था. विभागीय अधिकारियों ने शीघ्र सड़क बनवाने का आश्वासन दिया था.
