जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस की अध्यक्षता में मुख्य तहसील दिवस का आयोजन सदर तहसील में हुआ. इस अवसर पर कुल 181 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें 33 का मौके पर निस्तारण कराया गया. बचे 158 मामले सम्बन्धित अधिकारियों को समयान्तर्गत निस्तारण के लिए भेजा गया.

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बलिया) डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि ठंड व गलन को देखते हुए जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस के आदेश पर स्कूल का समय सुबह 10 बजे से अपरान्ह 03 बजे कर दिया गया है. पहले यह समय सुबह 09 बजे से अपरान्ह 03 बजे था.
शासन द्वारा प्राथमिक विद्यालय को कान्वेन्ट से तुलना करने की स्वप्न देखा जा रहा है, लेकिन आज भी कहीं बच्चों को टीनशेड के बने कमरे में पढ़ाया जाता है तो कही शौचालय तक नही हैं.
शिक्षा क्षेत्र बेरुवारबारी प्राथमिक विद्यालय करमपुर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया. कक्षा पांच के बच्चों से उन्होंने सामान्य ज्ञान के प्रश्न एवं पहाड़ा पूछा. बच्चो द्वारा सही जबाब देने पर बीएसए ने उन्हें सौ-सौ रुपये बतौर इनाम नगद दिया.
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने 163 सहायक अध्यापकों को प्रधानाध्याक के पद पर नवीन तैनाती का परवाना दिया. अधिकतर शिक्षक-शिक्षिकाओं को विकल्प के अनुरूप स्कूल मिला है, इससे उनमें खुशी की लहर है.