बेसिक स्कूलों में होगी 14,165 सहायक अध्यापकों की भर्ती

इनमें से चार हजार पदों पर उर्दू विषय के शिक्षकों की भर्ती होगी और बचे हुए 10,165 पद टीईटी पास बीटीसी या समकक्ष डिग्री धारकों के लिए प्रस्तावित हैं. बेसिक शिक्षा परिषद के संयुक्त सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने इन पदों पर भर्ती का प्रस्ताव 15 नवंबर को ही भेज दिया है.

अरसा बाद बच्चों को मिला मध्याह्न भोजन

शिक्षा क्षेत्र दुबहर के उच्च प्राथमिक विद्यालय घोड़हरा में ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापिका के बीच मिड-डे मील को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. शुक्रवार को एबीएसए मोतीचंद चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष सुशील जी चौबे व ग्राम प्रधान नफीश अख्तर विद्यालय पर उपस्थित होकर इस समस्या का समाधान कराएं.

विद्यालय में लगे पंखे, बीएसए ने किया लोकार्पण

जनपद के शिक्षा क्षेत्र सोहांव के प्राथमिक विद्यालय, उजियार पर जन सहयोग एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक जुनेद अख्तर व अन्य अध्यापकों के प्रयास एवं सहयोग से 10 सीलिंग फैन तथा स्टेबलाइजर लगाया गया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने इसका लोकार्पण किया.

बेसिक शिक्षा बच्चों का मौलिक अधिकार – बीएसए

पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति के तत्वावधान में बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर बच्चों ने विविध प्रकार के कार्यक्रम पेश कर उपस्थित लोगों की वाहवाही लूटी.

कितने परिषदीय स्कूलों में बलिया के अफसरों-शिक्षकों के बच्चे पढ़ते हैं बीएसए साहब

देश के प्रधानमन्त्री से लगायत स्थानीय स्तर पर भी स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. प्राथमिक शिक्षा भी इससे अछूता नहीं है. जिले के प्रिन्ट व सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा छाए रहने वाले जिले के बेसिक शिक्षाधिकारी राकेश सिंह को जब गोपालपुर निवासी गुजरात में मेकनिकल इन्जीयर राकेश तिवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्राथमिक विद्यालयो में स्वच्छता का सच दिखाया तो बीएसए ने तुरन्त फेसबुक फ्रेन्ड लिस्ट से अनफ्रेन्ड किया, वाट्स ऐप व ग्रुप से भी रिमूव कर दिया.