मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर बलिया में असमायोजित शिक्षामित्र 16 दिसम्बर से आंदोलन चला रहे हैं.
मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर बलिया में असमायोजित शिक्षामित्र 16 दिसम्बर से आंदोलन चला रहे हैं.
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्देश पर बलिया इकाई ने 8 सूत्री ज्ञापन अपरजिलाधिकारी को सौंपा.
जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस की अध्यक्षता में बांसडीह में मुख्य तहसील दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें सर्वाधिक मामले राशन की दुकान अवैध कब्जे और स्वच्छता को लेकर रहे. तहसील दिवस में कुल 108 शिकायतें मिलीं. इनमें एक भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ.
उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ बलिया की एक बैठक क्षेत्र के जगन्नाथ चौधरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेरी के प्रांगण में हुई. इसमें टाउन हाल (बापू भवन) बलिया में 21 दिसंबर के संघ का आयोजित 9वां वार्षिक जिला सम्मेलन की सफलता हेतु तैयारियों के बारे में चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया गया.
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह के निर्देश पर मंगलवार को तीन शिक्षा क्षेत्रों के 52 विद्यालयों का निरीक्षण जिला समन्वयकों व खंड शिक्षा अधिकारियों ने किया.