ठंड व गलन के चलते अब छह को खुलेंगे स्कूल

ठंड व शीतलहरी के चलते जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने दो दिन और छुट्टी बढ़ा दी है. बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि अब 8वीं तक के सभी स्कूल 06 जनवरी को खुलेंगे. हालांकि अवकाश के दौरान सभी अध्यापक विद्यालय पर मौजूद रहेंगे.

प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन की शानदार पहल

गरीब बच्चों को ठंड से बचाने के लिए टेट प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन की ओर से एक शानदार पहल की गई.

रसोइयों के धैर्य की परीक्षा न लें शिक्षा अधिकारी – चंदा यादव

अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर रसोइयां संघ के बैनर तले रसोइयों ने बुधवार को सिटी रेलवे स्टेशन से जुलूस निकाला. नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वह विकास भवन स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचीं.

शिक्षा मित्रों की बेमियादी हड़ताल समाप्त

असमायोजित शिक्षामित्रों के बेमियादी भूख हड़ताल और धरने को बड़ी सफलता मिली है. संगठन की ताकत ने सरकार को झुकाने का कार्य किया है. सांसद राज्यसभा नीरज शेखर के प्रयास से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मिलने का मौका दिया और एक प्रतिनिधिमंडल को 29 दिसम्बर को लखनऊ के आवास पर मुलाकात का समय दिया.

वाराणसी, गाजीपुर और बलिया समेत कई जिलों के स्कूल आज से बंद

तापमान में लगातार गिरावट के चलते गलन, शीतलहर व ठंड बढ़ गई है. वाराणसी, गाजीपुर और बलिया समेत पूर्वांचल के कई जिलों के जिलाधिकारियों ने आज से स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया है.