लोक शिक्षा केंद्रों पर हुई साक्षरता परीक्षा

बलिया के 17 विकास खंडों के 833 ग्राम पंचायतों में खंड शिक्षा अधिकारी एवं साक्षर भारत योजना के ब्लाक समन्वयक के देखरेख में साक्षरता परीक्षा संपन्न कराई गई. लोक शिक्षा केंद्रों को परीक्षा केंद्र बदलकर परीक्षा कराई गई.

लोक शिक्षा केंद्रों पर आज होगी साक्षरता परीक्षा

साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत 21 अगस्त को बलिया जनपद के 833 लोक शिक्षा केंद्र पर 10:00 बजे से 5:00 बजे के बीच 3 घंटे की साक्षरता परीक्षा होगी. इसमें जनपद से 30,000 प्रतिभागियों को शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

ग्रामीण क्षेत्रों में भी शान से लहराया तिरंगा

आजादी की 70वीं वर्षगांठ पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता समारोह की धूम रही. सुखपुरा के महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित डॉ. शंकर दयाल सिंह केडी सिंह आईटीआई में भाजपा नेता केतकी सिंह ने झंडोत्तोलन किया.

ये ज़िन्दगी है कौम की, तू कौम पे लुटाये जा

स्वतंत्रता संग्राम के 70 वीं वर्षगांठ पर 1857 क्रांति के अग्रदूत शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा में स्थापित शहीद मंगल पांडेय इंटर कालेज नगवा में धूमधाम से मनाया गया. विद्यालय प्रबंध समिति शिक्षक परिवार क्षेत्र में कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं ने शहीद स्मारक पर फूल माला चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

जिले भर के स्कूलों में रही स्वतंत्रता दिवस की धूम

आजादी की 70वीं वर्षगांठ पर शहीदों के स्मारकों पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. विद्यालयों पर प्रधानाध्यापकों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. ब्लॉक संसाधन केंद्र दुबहर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा सलामी ली.