रसोइयों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना

रसोइया कर्मचारी संघ के तत्वावधान में सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय प्रांगण में धरना/प्रदर्शन किया गया. धरना में मुख्य रूप से नगर क्षेत्र/नगर पंचाय क्षेत्र के प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालयों में रसोईयों की जगह ठेका/एनजीओ के माध्यम से मिड-डे मील का संचालन कराये जाने का प्रबल विरोध किया गया.

बच्चों को खिलाया केक आगे बढ़ने का दिया आशीर्वाद

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह एवं दुबहर के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय अखार पहुंचे. वहां पर बच्चे के जन्मदिन पर केक काटकर अपने हाथों से खिलाया और आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया.

326 शिक्षकों को बीएसए ने दिया नियुक्ति पत्र

प्रदेश में 16,448 शिक्षकों की चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत जनपद में चयनित 326 शिक्षकों को बीएसए डॉ.. राकेश सिंह ने सोमवार को नियुक्ति पत्र दिया.

बाढ़ कटान पीड़ितों को जिमाया शिक्षा विभाग ने

बाढ़ पीड़ितों के सेवार्थ बेसिक शिक्षा विभाग का लंगर व भोजन पैकेट वितरण का कार्यक्रम सोमवार को भी जारी रहा.

टिका देवरी के बिक्रम सिंह यादव को राष्ट्रीय पुरस्कार

प्राइमरी टीचर बिक्रम सिंह यादव समेत यूपी के कुल 30 शिक्षकों को इस बार शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार – 2015 से दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा. यह पुरस्कार पांच सितंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्वारा दिया जाएगा.