शहीद राजेश यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि

शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्रेरकों ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र दुबहर के सभागार में बलिया के अमर सपूत शहीद राजेश कुमार यादव की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी

मिड-डे मील में मिलावट, टीचरों का वेतन रोका

मध्यान्ह भोजन में मिलावट की बात सामने आने पर बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने एक स्कूल के प्रधानाध्यापक समेत पांच शिक्षकों के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दिया. इसके अलावा गुणवत्तायुक्त शैक्षणिक माहौल न मिलने तथा नामांकित 101 में महज 12 बच्चों की उपस्थिति पर भड़के बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को फटकार लगाते हुए सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया.

कीड़े वाले आटे से मिड-डे मील नहीं बनाने पर प्रधान नाराज

तीन माह का मानदेय आया तो प्रधानाध्यापक ने चेक काट कर अपना हस्ताक्षर मुहर करके दे दिया. जबकि प्रधानजी के पास हम लोग कई बार गए, लेकिन वह हस्ताक्षर नहीं कर रहे है. रसोइयों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व खण्ड विकास अधिकारी देर तक प्रधान के मोबाइल का नम्बर मिलाते रहे. घण्टी जाने के बावजूद फोन नहीं उठा.

खंड शिक्षा अधिकारी ने कसे मातहतों के पेंच

खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि अध्यापन कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने समस्त शिक्षकों से समय से विद्यालय पहुंचने की अपील की. इस बात पर नाराजगी व्यक्त की कि कुछ शिक्षक विद्यालय हस्ताक्षर बनाकर नदारद हो जाते हैं.

अनुपस्थित मिले 18 शिक्षक, बीएसए ने चलायी वेतन पर कैंची

परिषदीय विद्यालयों के औचक निरीक्षण में निकले खण्ड शिक्षा अधिकारियों को सम्बंधित क्षेत्रों में डेढ़ दर्जन शिक्षकों नदारद मिले. इनकी रिपोर्ट के आधार पर बीएसए डॉ़. राकेश सिंह ने अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है.