कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर ददरी मेला की व्यवस्था नगर पालिका परिषद के जिम्मे होती है. महर्षि भृगु एवं उनके कृपापात्र शिष्य रहे दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले इस मेला के मौके पर महर्षि भृगु मंदिर तथा आसपास के परिसर के सफाई की व्यवस्था नगर पालिका बलिया ही देखती है.

