Skip to content
3 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • डीडीओ की फटकार से बेहोश होकर गिरा स्टेनो, अस्पताल में भर्ती
  • स्वास्थ्य

डीडीओ की फटकार से बेहोश होकर गिरा स्टेनो, अस्पताल में भर्ती

आनन-फानन में विकास भवन के अन्य कर्मचारियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है. वहीं उन्होंने डीडीओ से जानमाल का खतरा बताया है.
Central Desk 6 November, 2023 1 minute read
Steno fell unconscious due to DDO's rebuke, admitted to hospital
डीडीओ की फटकार से बेहोश होकर गिरा स्टेनो, अस्पताल में भर्ती
स्टेनो बोले डीडीओ से मुझे जानमाल का खतरा

बलिया. विकास भवन में सोमवार की दोपहर उस समय अफरा—तफरी मच गई, जब डीडीओ राजित राम मिश्र की फटकार से स्टेनो गौरी शंकर राम बेहोश होकर फर्श पर गिर गए.

आनन-फानन में विकास भवन के अन्य कर्मचारियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है. वहीं उन्होंने डीडीओ से जानमाल का खतरा बताया है. घटना के बाद विकास भवन से लेकर जिला अस्पताल तक अफरा—तफरी का माहौल देखा गया.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डीडीओ का रवैया अपने अधीनस्थों के प्रति हमेशा बेरूखी रहता है. सोमवार को भी विकास भवन में रोज की भांति कर्मचारी अपने-अपने काम में मगन थे. तभी दोपहर के वक्त विकास भवन के प्रथम तल से अचानक चिल्लाने की आवाज आई. विकास भवन के सभी कर्मचारी जो जहां थे, डीडीओ के केबिन में गए तो देखा कि स्टेनों बेहोश होकर फर्श पर गिरा है.

Steno fell unconscious due to DDO's rebuke, admitted to hospital

आनन-फानन में कर्मचारियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है. उपचार के बाद होश आने पर स्टेनो गौरी शंकर राम ने डीडीओ पर आरोप लगाया कि डीडीओ हमेशा मुझे प्रताड़ित करते हैं. सोमवार को भी डीडीओ ने मुझे बलिया महोत्सव की फाइल पर नियम—शर्त आ​दि टाइप करने के लिए कहा और पूछा कि बताओ कितनी देर में कर दोगे. इस पर मेरे द्वारा कहा गया कि पांच मिनट के अंदर आपको दे रहा हूं. इस पर डीडीओ भड़क गए और मुझे तु  तड़ाक करते हुए भद्दी—भद्दी गालियां दी.

डीडीओ का उग्र रूप देख मैं डर गया और मुझे चक्कर आने लगा. मैं कब बेहोश होकर गिर गया मुझे कुछ मालूम नहीं है. जब मुझे होश आया तो मैं खुदको जिला अस्पताल में पाया. डीडीओ पर आरोप है कि वे आए दिन स्टेनो के साथ गाली गलौज करते हैं तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए हमेशा बेवजह डांटते रहते हैं. आरोप लगाया कि डीडीओ से मुझे जानमाल का खतरा है.

स्टेनो का आरोप बेबुनियाद :डीडीओ
उधर घटना के संबंध में डीडीओ ने बताया कि स्टेनो की तबियत पहले से ही खराब थी. सोमवार को मेरे द्वारा सिर्फ इतना ही पूछा गया कि आप फाइल का काम कितनी देर में कर देंगे. इस पर उन्होंने बताया कि मेरी तबियत खराब है. बाद में मुझे पता चला कि स्टेनो जिला अस्पताल में भर्ती है. स्टोनो द्वारा मेरे उपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद व निराधार है.

  • आशीष दुबे की रिपोर्ट

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार विकास भवन

Post navigation

Previous: सीएनजी की किल्लत झेल रहे टेंपो चालकों ने सहतवार रेवती मार्ग को किया जाम
Next: कला उत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा, जिले का नाम किया रोशन

ये भी पढ़ें

HPV Vaccination
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्वास्थ्य

Ballia-कई तरह के कैंसर से बचाव करता है एचपीवी टीका.. बालिका गृह में 14 बच्चियों को लगाया गया

General Desk 8 April, 2026
Dayashankar Singh on Medical College ballia New
  • Front Page
  • UP लाइव
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • राज-काज
  • स्वास्थ्य

बलिया में बनेगा महर्षि भृगु मेडिकल कॉलेज, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

General Desk 7 April, 2026
Dr Siddharth mani Dubey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्वास्थ्य

भीषण ठंड में बच्चों का रखें खास ख्याल, “निमोनिया” और “कोल्ड डायरिया” के केस बढ़े

General Desk 25 December, 2025

Recent Posts

  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न

You may have missed

Bansdih Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • रसड़ा

मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया

General Desk 2 November, 2026
Bansdih Tehsil Gherao 3
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव

General Desk 2 November, 2026
Hansuram MLA Road Lokarpan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण

General Desk 2 November, 2026
Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.