Skip to content
19 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • भीषण ठंड में बच्चों का रखें खास ख्याल, “निमोनिया” और “कोल्ड डायरिया” के केस बढ़े
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्वास्थ्य

भीषण ठंड में बच्चों का रखें खास ख्याल, “निमोनिया” और “कोल्ड डायरिया” के केस बढ़े

आजकल प्रतिदिन अस्पताल में निमोनिया और कोल्ड डायरिया के मरीजों की संख्या बढी हुई है। इसलिए नवजात शिशु एवं बच्चों का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है
General Desk 25 December, 2025 1 minute read
Dr Siddharth mani Dubey

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. ठंड के मौसम में तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच किसी तरह की लापरवाही शिशुओं के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इस मौसम में नवजात शिशुओं एवं बच्चों का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है अन्यथा उन्हें निमोनिया और कोल्ड डायरिया होने की आशंका बढ़ जाती है। यह जानकारी जिला महिला अस्पताल स्थित प्रश्नोत्तर केंद्र पर तैनात वरिष्ठ नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सिद्धार्थ मणि दुबे ने दी।

डॉ दुबे ने बताया कि आजकल प्रतिदिन अस्पताल में निमोनिया और कोल्ड डायरिया के मरीजों की संख्या बढी हुई है। इसलिए नवजात शिशु एवं बच्चों का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है। डॉ दुबे ने बताया कि निमोनिया में शिशुओं को बुखार, खांसी, सीने में जकड़न/ सांस लेने में तकलीफ होना, सांस तेज गति से चलना/हांफना आदि प्रमुख लक्षण होते हैं। जबकि कोल्ड डायरिया में शिशुओं को बुखार, दस्त, उल्टी, पेट में दर्द एवं निर्जलीकरण होना प्रमुख लक्षण है।

बच्चों के अभिभावक को ऐसा कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेकर ही शिशु का इलाज कराएं। डॉ दुबे ने अभिभावकों को बच्चों के कमरे का तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस रखने की सलाह दी। नवजात शिशुओं को गर्म कपड़े में लपेटकर रखें, हाथों में दस्ताने पैर में मोजे एवं सिर पर टोपी अवश्य पहना कर रखने की सलाह दी।

डॉ दुबे ने कमजोर नवजात शिशुओं को इस मौसम में सुरक्षित रखने के लिए “कंगारू मदर केयर थेरेपी” का इस्तेमाल करने की सलाह दी। इस थेरेपी में जैसे कंगारू अपने बच्चों को अपने शरीर में चिपका कर (गर्माहट देकर) उन्हें होने वाली तकलीफों को कम कर देती है ठीक उसी प्रकार कमजोर नवजात शिशुओं के तापमान को उचित बनाए रखने (हाइपोथर्मिया से बचाव) के लिए, उनके शारीरिक विकास(वजन वृद्धि) के लिए कंगारू मदर केयर संजीवनी की तरह है।

इसमें माताएं अपने नवजात को अपनी छाती से चिपका कर उन्हें गर्माहट देती हैं जिससे बच्चों के शरीर का तापमान सामान्य बना रहता है और कई जटिल समस्याएं खुद ही हल हो जाती हैं। कंगारू मदर केयर देते समय बच्चों के सिर पर टोपी, हाथों में दस्ताने व पैरों में मोजे  अवश्य पहनाना चाहिए।

(डिस्क्लेमर-इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य सूचना के लिए है, उपचार संबंधी किसी भी फैसले के लिए अपने डॉक्टर से व्यक्तिगत तौर पर सलाह जरूर लें)

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार सर्दी में बीमारियां सर्दी से बचाव

Post navigation

Previous: Ballia-नरही वसूली कांड में कोर्ट का बड़ा आदेश..इंस्पेक्टर पन्नेलाल समेत 21 पुलिसकर्मी बहाल
Next: Ballia-तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा सम्पन्न, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने किया पुरस्कार वितरण

ये भी पढ़ें

Prerana Canteen Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर

General Desk 18 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द

General Desk 18 October, 2026
Mission Shakti 6.0 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक

General Desk 18 October, 2026

Recent Posts

  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत

You may have missed

Prerana Canteen Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर

General Desk 18 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द

General Desk 18 October, 2026
Mission Shakti 6.0 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक

General Desk 18 October, 2026
Voter List Copy
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां

General Desk 18 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.