Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  •  सरस्वती पूजा पर विशेष – विदेशों में भी की जाती है विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना 
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

 सरस्वती पूजा पर विशेष – विदेशों में भी की जाती है विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना 

विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा- अर्चना न केवल भारत में, बल्कि विश्व के अनेक देशों में भी की जाती है.
Central Desk 13 February, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Special on Saraswati Puja - Mother Saraswati, the goddess of learning, is also worshiped in foreign countries.
 सरस्वती पूजा पर विशेष – विदेशों में भी की जाती है विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना 

 

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

बलिया से केके पाठक 

बलिया. विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा- अर्चना न केवल भारत में, बल्कि विश्व के अनेक देशों में भी की जाती है. इतिहास साक्षी है कि प्राचीन काल से ही भारत के व्यापारिक एवं सांस्कृतिक संबंध अनेक देशों से रहे हैं और जिन देशों के साथ भारत का सम्पर्क रहा है, उन सभी देशों में भारतीय देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना आज भी की जा रही है. इन देवी-देवताओं में विद्या की देवी सरस्वती की पूजा- अर्चना विशेष रूप से की जाती है.

हम जानते हैं कि बौद्ध धर्म का प्रचार -प्रसार भी भारत से ही प्रारंभ होकर विश्व के अनेक देशों में हुआ. चूंकि बौद्ध परम्परा में सरस्वती को विशेष महत्व प्रदान किया गया है, अंत: जिन देशों में बौद्ध धर्म का प्रचार -प्रसार हुआ, उन सभी देशों में सरस्वती की पूजा-अर्चना विशेष रूप से की जाती है. बुद्धि की देवी के रूप में सरस्वती की पूजा विशेष रूप से भारत सहित चीन , तिब्बत, जापान, इंडोनेशिया, कंबोडिया, थाईलैण्ड सहित दक्षिणी- पूर्वी एशिया के अन्य द्वीपों में भी की जाती है.

Special on Saraswati Puja - Mother Saraswati, the goddess of learning, is also worshiped in foreign countries.

तिब्बत में सरस्वती पूजा-
तिब्बत में सरस्वती की पूजा धूम-धाम से की जाती है. तिब्बत से प्राप्त सरस्वती की प्रतिमाओं में सरस्वती को बैठी हुई मुद्रा में अपनी दोनों भुजाओं में वीणा धारण किए हुए प्रदर्शित किया गया है. तिब्बत में ही प्राप्त कुछ प्रतिमाओं में सरस्वती के एक हाथ में वज्र धारण किए हुए दर्शाया गया है. तिब्बत में त्रिमुख एवं एक मुख दोनों तरह की सरस्वती के हाथ में सफेद कमल लिए हुए एवं दाहिने हाथ को वरदमुद्रा में प्रदर्शित किया गया है. तिब्बत में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग आज भी सरस्वती की पूजा – अर्चना अत्यन्त ही हर्षोल्लास के साथ करते हैं.

जापान में सरस्वती पूजा-
जापान में सरस्वती की कलात्मक एवं मनोहारी प्रतिमाएं प्राप्त हुई हैं. जापान में भी सरस्वती की प्राप्त प्रतिमाओं में एकमुख एवं त्रिमुख दोनों तरह की प्रतिमाएं हैं. इन प्रतिमाओं में भी सरस्वती के एक हाथ में सफेद कमल एवं दूसरे हाथ को वरदमुद्रा में दिखाया गया है. जापान में सरस्वती की पूजा प्रारंभ में बुद्धि की देवी के रूप में एवं बाद में शक्ति की देवी के रूप में भी करने का उल्लेख मिलता है.

कम्बोडिया, मलेशिया एवं पूर्वी द्वीप समूह के द्वीपों में सरस्वती पूजा – कम्बोडियाई देशों,मलेशिया एवं पूर्वी द्वीप समूह के द्वीपों जैसे-सिंगापुर,जावा,सुमात्रा आदि में भी सरस्वती की बौद्ध कालीन प्राचीन प्रतिमाएं प्राप्त हुई हैं,जो अत्यन्त ही आह्लादित करने वाली,मनोरम एवं कलात्मक हैं. पूर्वी द्वीप समूहों में प्राप्त सरस्वती की विभिन्न मुद्राओं में वीणा के अतिरिक्त पुस्तक, कमल, कमण्डल एवं अक्षमाल लिए हुए वरदमुद्रा में हंस पर सवार दिखाया गया है.

सरस्वती की ये प्रतिमाएं भारतीय संस्कृति के अनुरूप ही हैं, किंतु कुछ प्रतिमाएं बौद्ध परम्परा के अनुरूप भी प्राप्त हुई हैं,जिसमें सरस्वती के एक हाथ में श्वेत कमल एवं दूसरा हाथ वरदमुद्रा में है. इन क्षेत्रों में वर्तमान समय में भी सरस्वती की पूजा विद्या की देवी के रूप में वसंतोत्सव के दिन अत्यन्त ही धूम -धाम से एवं हर्षोल्लास के साथ की जाती है.

इण्डोनेशिया में सरस्वती पूजा-
इण्डोनेशिया में भी सरस्वती की पूजा धूम-धाम से की जाती है. इण्डोनेशिया में अनेक हिन्दू मंदिर हैं, जहां तमाम हिंदू देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की जाती है. इस देश में भी वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा मंत्रोच्चार एवं वंदना के साथ शुरू होती है.

उपर्युक्त देशों के अतिरिक्त नेपाल, श्रीलंका, मारीशस, सूरीनाम, गुयाना, फिजी, त्रिनिदाद सहित विश्व के अनेक देशों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा -अर्चना अत्यन्त ही धूम- धाम से की जाती है.

वर्तमान समय में विश्व के अधिकांश देशों में भारतीय मूल के लोग निवास करते हैं,अंत: ऐसे देशों में भी सरस्वती की पूजा की जाती है. इस प्रकार वर्तमान समय में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विद्या एवं ज्ञान की देवी के रूप में मां सरस्वती की पूजा- अर्चना की जाने लगी है.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Bagiballia इंडोनेशिया कंबोडिया चीन जापान तिब्बत त्रिनिदाद थाईलैण्ड देवी मां सरस्वती नेपाल फिजी बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया ब्रेकिंग न्यूज मां सरस्वती मारीशस श्रीलंका सरस्वती पूजा सूरीनाम

Post navigation

Previous: सिकंदरपुर तहसील गेट के समीप पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक घायल गंभीर
Next:  शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत 10 करोड़ महिलाओं को जोड़ेगी भाजपा

ये भी पढ़ें

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.