Skip to content
28 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • सपा नेता मान सिंह सेंगर ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुन उनके समाधान का भरोसा दिया, साथ ही पढ़ें रसड़ा के अन्य प्रमुख समाचार
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • रसड़ा

सपा नेता मान सिंह सेंगर ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुन उनके समाधान का भरोसा दिया, साथ ही पढ़ें रसड़ा के अन्य प्रमुख समाचार

Central Desk 20 September, 2021 1 minute read
IMG-20210920-WA0012

रसड़ा, बलिया.  युवा शक्ति चंद्रशेखर के अध्यक्ष और सपा नेता मान सिंह सेंगर ने युवाओं संग रविवार को विधानसभा के सरायभारती पकवाइनार अतरसुआं मुस्तफाबाद सिलहटा आदि गांवों में जन सम्पर्क कर ग्रामीणों की समस्याओ सुन उसके समाधान का भरोसा दिया. उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव के कार्यकाल में कराये गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए भाजपा की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी पर लोगों को जागरूक किया. मान सिंह कहा की दो हफ़्तों से प्रतिदिन गावो में भ्रमण के दौरान लोगो जनता का अपार समर्थन मिल रहा है जनता 2022 में अखिलेश को पुनः सत्ता सौपने को आतुर है.  इस मौके पर  प्रकाश भारती, प्रमोद यादव, दया गुप्ता, उपेंद्र कुमार राना, अनुप सिंह, अभीजीत सिंह, नीतीन पाल, बिजेन्द्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे.

 

अभाविप ने किया कार्यशाला का आयोजन
रसड़ा, बलिया. तहसील मोड़ पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का  सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलिया के विभाग संगठन मंत्री मनीष ने  कहा कि अभाविप पूरे वर्ष में मात्र एक बार सीमित दिनों में सदस्यता अभियान चलाती है जो कि 20 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक चलेगा. उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के जरिये नए कार्यकर्ताओं को तैयार किया जायेगा. विभाग संयोजक बलिया वेदप्रकाश खरवार ने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान जिले का एक भी शिक्षण संस्थान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उद्देश्यों से वंचित न रहने पाये इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को पूर्व योजना-पूर्ण योजना बनाकर ‘जहां कम – वहां हम’ की भावना के साथ इस अभियान में जुटना होगा. बैठक की अध्यक्षता रसड़ा जिला प्रमुख कौशल गुप्ता ने रसड़ा नगर के नगर अध्यक्ष सनफ्लॉवर पब्लिक स्कूल के अध्यापक नीरज सिंह और नगर मंत्री के रुप में अनुज तिवारी के नाम की घोषणा की. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ विद्यार्थियों के बीच ज्ञान शील व एकता के भाव को विकसित कर रहा है. इसलिए आज बड़ी संख्या में विद्यार्थी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ना चाहते है. संचालन जिला संयोजक कृष्ण कुमार सैनी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य प्रगति तिवारी,  रंजीत, अनुराग तिवारी, खैरुल बशर, नितेश गुप्ता, अनुराग सिंह, सत्यप्रिया तिवारी, विक्रमादित्य पांडेय, शिवम जायसवाल, राहुल शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अश्विनी उर्फ लिटिल सिंह व अन्य कार्यकर्ता
रक्तदान शिविर का आयोजन
रसड़ा, बलिय. श्रीनाथ बाबा  मठ के सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 71वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.  भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अश्विनी उर्फ लिटिल सिंह एवम जिलाउपाध्यक्ष अविनाश सिंह के नेतृत्व में रक्तदान शिविर में भाजपा भाजयुमो हिन्दू युवा वाहिनी कार्यक्रयाओं ने अपना रक्तदान कर प्रधानमंत्री के राष्ट्र समाज के लिए त्याग व समर्पण का संकल्प दिलाया. शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता युवा मोर्चा के विश्व प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री मयंक शेखर तिवारी ने फीता काटकर किया गया. इस दौरान हिमांशु सिंह, मनीष तिवारी, शत्रुघ्न सिंह हैप्पी सिंह, मंगल सिंह, प्रशांत श्रीवास्तव, नितेश सिंह, मोहित मौर्या, अजीत सिंह, अविनाश सोनी, अनुज कुमार सिंह, कन्हैया प्रसाद जायसवाल, अजीत भारद्वाज, अर्जुन राजभर, सत्या सिंह, देवानंद यादव, रविशंकर गुप्ता ने रक्तदान किया। अध्यक्षता मठ के महंथ कौशलेंद्र गिरी एवम संचालन अविनाश सिंह ने किया.
मध्येशिया युवा सभा का सम्मान समारोह
जन प्रतिनिधियों और समाजसेवियों को किया
सम्मानित
रसड़ा, बलिया. पुरानी संघत स्थित संत श्री गणिनाथ जी महाराज मंदिर में संत श्री गणिनाथ जी का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया. स्वजातीय जन प्रतिनिधियो और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया.  युवा सभा के अध्यक्ष दिलीप मध्येशिया के नेतृत्व में अखिल भारतीय मध्य देशीय के पदाधिकारियों ने भुवाल प्रसाद गुप्ता  राजेश गुप्ता  अशोक गुप्ता लालचंद्र गुप्ता ठाकुर प्रसाद के साथ नवनिर्वाचित प्रधान संजय कुमार गुप्ता उर्फ गांधी भरत गुप्ता मनोज गुप्ता गणेश गुप्ता को अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया. पूजन के क्रम में प्रातः काल में झंडा के पूजन के बाद संत श्री की भक्ति गीत व देव आरती की गई. जिसमें श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि व शांति की प्राप्ति की कामना की. तत्पश्चात भव्य भंडारा व प्रसाद वितरण का  कार्यक्रम  देर शाम तक चलाया गया. इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता, विकास गुप्ता, संतोष आर्य, कौशल गुप्ता, आशीष गुप्ता, गोलू, चंदन, राहुल, सोनू गुप्ता रमेश गुप्ता आदि रहे. अध्यक्षता भुवाल प्रसाद एवम   

वाहन के धक्के से 40 वर्षीय की मौत
रसड़ा, बलिया.  मऊ मार्ग स्थित  बर्फ फैक्ट्री के समीप रविवार की रात्रि अज्ञात वाहन के धक्के से कोतवाली क्षेत्र के छितौनी निवासी संतोष रावत 40 वर्ष पुत्र शुभ नारायण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वाहन धक्का मार कर भाग निकला. सूचना पर पहुचे सिटी इंचार्ज अखिलेश मौर्या ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए.

 

संवरा गांव में पंखे से लटका मिला युवक 
रसड़ा, बलिया. कोतवाली क्षेत्र के संवरा गांव में रविवार की दोपहर तीन बजे 40 वर्षीय एक युवक पंखे के हुक में लटका मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई. संवरा  निवासी राकेश सिंह उर्फ सरल 40 वर्ष पुत्र राजेंद्र सिंह ने अपने कमरे में लगे पंखे से लटका मिला. आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी.
राकेश गांव बाहर रहकर काम करता था अभी दो दिन पूर्व ही बाहर से अपने घर आया था.  जबकि उसकी पत्नी और बच्चे मायके में थे.

 

बिजली का करेंट लगने से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत

रसड़ा, बलिया. क्षेत्र के गढ़िया स्थित विद्युत सब स्टेशन में काम करते समय विद्युत करंट से झुलसे युवक की वाराणसी में इलाज के दौरान शनिवार की देर शाम मौत हो गयी. मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया.  कोतवाली क्षेत्र के सुलुई निवासी सत्यनारायण 40 वर्ष पुत्र लालमन विद्युत सब स्टेशन में विद्युत संबंधी कोई कार्य करते समय 13 सिंतम्बर को विद्युत करंट की जद में आ जाने से गंभीर रूप से झुलस गया था. जिसका इलाज वाराणसी में चल रहा था.
(रसड़ा से संतोष सिंह की रिपोर्ट)
Tags: भाजपा मौत रसड़ा सपा

Post navigation

Previous: नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम का घेराव कर सौंपा मांगपत्र
Next: कोल्ड स्टोरेज पर छापामारी से हड़कंप

ये भी पढ़ें

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Ballia Jua Arrest
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रसड़ा

जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

General Desk 19 October, 2026
Rasra double Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

You may have missed

Mini Marathon ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

General Desk 27 October, 2026
MLA HansuRam
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई

General Desk 27 October, 2026
Belthra Ramlila
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न

General Desk 27 October, 2026
Bansdih Kalash Yatra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली

General Desk 27 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.