Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. विधानसभा चुनावों में अब लगभग तीन महीने का ही समय बचा है, ऐसे में चुनावी तैयारी में सभी दल जुट गए हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी की एक बैठक बांसडीह स्थित आदित्य मैरिज हॉल में गुरुवार को हुई। इसमें मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
वोटर लिस्ट पर अभी से करें तैयारी
सपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर अभी से कमर कस लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नए वोटर बढ़वाने के लिए कार्यकर्ता विशेष रूप से सक्रिय हो जाएं। गांव-गांव और घर-घर जाकर पात्र युवाओं और महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का काम करें। खासकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम सूची में शामिल कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य संवार सकती है। महिलाओं की भागीदारी भी लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है।
भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि केवल नारों और प्रचार से जनता का भविष्य नहीं संवारा जा सकता। असली राजनीति जनता के सवालों, युवाओं के रोजगार, महंगाई और आम लोगों की समस्याओं के समाधान से होती है। भाजपा की राजनीति से जनता अब ऊबने लगी है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच जाकर भाजपा की नीतियों और सरकार की विफलताओं को उजागर करें तथा समाजवादी सरकार के कार्यों और विचारों को लोगों तक पहुंचाएं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत बनाने और पूरी एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता बिहारी पांडेय ने की, जबकि संचालन चंद्रशेखर यादव ने किया। इस दौरान आशीष सिंह, उमेश मिश्रा, सुशांत राज पाठक, महावीर तिवारी, तनु यादव, सुजीत सिंह परिहार, रमाशंकर यादव, अरविंद केजरीवाल, भरत यादव, विनय गोंड, अमित पांडेय पप्पू, अमित सिंह, राजेश राजभर, बबन गिरी, अभय सिंह, बीबी पासवान, रामायण यादव, रामजीत पासवान, चंद्रमा वर्मा, कामता मौर्य, संजीव चौरसिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
